बदायूं जनपद में इंटरमीडिएट के निखिल और हाईस्कूल की श्वेता बने टॉपर

 बदायूं जनपद में इंटरमीडिएट के निखिल और हाईस्कूल की श्वेता बने टॉपर

बदायूँ।यूपी बोर्ड ने गुरुवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। जिले में इस बार भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किया है।वहीं इंटरमीडिएट में भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रुदायन के निखिल ने 91.60 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की श्वेता ने 95 प्रतिशत अंक के साथ जिले की टॉप टेन में पहला स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी…..

इंटरमीडिएट में निखिल जिला टॉपर बने

बदायूं जनपद का बोर्ड से जारी रिजल्ट के अनुसार इंटरमीडिएट में राधेलाल इंटर कॉलेज कछला के सुधांशु ने 90.60 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। पंडित भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रुदायन के महेश ने 90.20 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। त्रिवेनी इंटर कॉलेज भटपुरा बिसौली के उदित सक्सेना ने 89.60 फीसदी अंक प्राप्त किए। भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन की अंशी तिवारी ने 89.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के लक्ष्यपाल, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं के अनुज कुमार और भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन की कनक शर्मा ने 89 फीसदी अंक हासिल किए। एसकेएम इंटर गनगोला दातागंज के सुरेंद्र और महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के हिमांशु बघेल ने 88.80 फीसदी अंक प्राप्त किए। गौरी शंकर इंटर कॉलेज बगरैन की शिवी वर्मा ने 88.60 फीसदी अंक हासिल किए। डॉक्टर एससी सिंह इंटर कॉलेज गुलड़िया की कशिश पटेल और श्रीराम चंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज के हर्ष प्रताप सिंह ने 88.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं के प्रशांत शाक्य ने 88.20 फीसदी अंक हासिल किए।

हाईस्कूल की श्वेता बनी जिला टॉपर

हाईस्कूल में सिंगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंजलि वर्मा और द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं के अभिषेक चौहान ने 94.67 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लक्षित ने 93.83 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज बिसौली की अर्चना, अयोध्या प्रसाद एसवीएमएचएसएस उझानी के अमन राना ने 93.67 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। संजय गांधी स्मारक श्रीदुर्गा देवी इंटर कॉलेज रूदायन की पायल धनगर और अहमद हसन इंटर कॉलेज उसहैत के हर्षवर्धन ने 93.50 फीसदी अंक के साथ पांचवा स्थान हासिल किए। द्नोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की गौरी शर्मा ने 93.33 फीसदी अंक के साथ छठा, द्रोदेवी सरस्वती विद्या मंदिर के कार्तिक ने 93.17 फीसदी अंक के साथ सातवां स्थान प्राप्त किए। जीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज ककराला की इसरा और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर की प्रिया चौहान ने 93 फीसदी अंक के साथ आठवां और गौस मोहम्मद इंटर कॉलेज की प्रियांशी और श्रीओम प्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज की मुस्कान ने 92.83 फीसदी अंक के साथ नौवां और बीडीबी इंटर कॉलेज बिल्सी के पवन श्रीवास्तव ने 92.67 फीसदी अंक के साथ जिले की टॉप टेन में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

इंटरमीडिएट टॅापर:

1- निखिल : 91.60 प्रतिशत- भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन।

2- सुधांशु : 90.60 प्रतिशत- आरएल इंटर कॉलेज- कछला।

3- महेश : 90.20 प्रतिशत- भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन।

4- उदित सक्सेना : 89.60 प्रतिशत- त्रिवेनी इंटर कॉलेज भटपुरा बिसौली।

5- अंशी तिवारी : 89.40 प्रतिशत-भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन।

6- लक्ष्यपाल : 89 प्रतिशत- श्रीकृष्ण इंअर कॉलेज बदायूं।

7- अनुज कुमार : 89 प्रतिशत- द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं।

8- कनक शर्मा : 89 प्रतिशत-भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन।

9- सुरेंद्र : 88.80 प्रतिशत-एसकेएम इंटर गंगोला दातागंज।

10- हिमांशु बघेल : 88.80 प्रतिशत-महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी।

11- शिवी वर्मा : 88.60 प्रतिशत- गौरी शंकर इंटर कॉलेज बगरैन।

12- कशिश पटेल : 88.40 प्रतिशत- डॉक्टर एससी सिंह इंटर कालेज गुड़लिया बदायूं।

13- हर्ष प्रताप सिंह : 88.40 प्रतिशत- श्री राम चंदर मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज।

14- प्रशांत शाक्य : 88.20 प्रतिशत-श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं।

हाईस्कूल के जिला टॉपर:

1- श्वेता : 95 प्रतिशत- केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं।

2- अंजलि वर्मा : 94.67 प्रतिशत-सिंगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज।

3- अभिषेक चौहान : 94.67 प्रतिशत-द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं।

4- लक्षित : 93.83 प्रतिशत- शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।

5- अर्चना : 93.67 प्रतिशत- गर्वमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज बिसौली।

6- अमन राना : 93.67 प्रतिशत- अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उझानी।

7- पायल धनगर : 93.50 प्रतिशत- संजय गांधी स्मारक श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज रूदायन।

8- हर्षवर्धन : 93.50 प्रतिशत- अहमद हसन इंटर कॉलेज उसहैत।

9- गौरी शर्मा : 93.33 प्रतिशत- द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर।

10- कार्तिक : 93.17 प्रतिशत-द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर।

11- इसरा : 93 प्रतिशत-जीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज ककराला।

12- प्रिया चौहान : 93 प्रतिशत- शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर।

13- प्रियांशी : 92.83 प्रतिशत-गौस मोहम्मद इंटर कॉलेज।

14- मुस्कान : 92.83 प्रतिशत- श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर कालेज अब्दुल्लागंज।

15- पवन श्रीवास्तव : 92.67 प्रतिशत-बीडीबी इंटर कॉलेज बिल्सी।

हाई स्कूल की साक्षी-दिलीप जाधव बनी विद्यालय टॉपर

बदायूं शहर के मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा फल में विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्र प्रशांत शाक्य ने 88.20 फीसदी अंक ने जनपद में दसवां स्थान एवं हाईस्कूल की साक्षी जाधव ने 91.46 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची में इंटरमीडिएट प्रशांत शाक्य 88.20 फीसदी, शताक्षी अनुज,राशि भारद्वाज 85.6 फीसदी, नितिन कुमार 85.6 फीसदी, अनमोल साहू 84 फीसदी, प्रियांशी शर्मा 80.6 फीसदी अंक पाये हैं। वहीं हाई स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची में साक्षी दिलीप जाधव 91.46 फीसदी, मंदाकिनी मिश्रा 91.16 फीसदी, यशिता बघेल 90 फीसदी, गोपाल श्रीवास्तव 90 फीसदी, रुद्र माहेश्वरी 89.66 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार, राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल,अशोक कुमार मौर्य, ललित मोहन मौर्य,सुनील मिश्रा, दीक्षा गोस्वामी, रुचि महेश्वरी, प्रमोद पटेल, विकास चतुर्वेदी, वीरेंद्र वर्मा,कुलदीप गुप्ता, अनुराग यादव, शांति स्वरूप देवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *