- एसडीएम सदर लखनऊ के पेशकार ने की महिला अधिवक्ता से अभद्रता शिकायत पर भड़के एसडीएम ने दी धमकी
एसडीएम अंकित शुक्ला ने दी बार संघ कार्यालय पर जेसीबी चलवाने की धमकी बोले जमीन तहसील की है
अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन की एसडीएम और उनके पेशकर के निलंबन की मांग
लखनऊ / आज लखनऊ जनपद की तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में उप जिला अधिकारी व उनके पेशकार को निलंबित किए जाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया गया की उपजिलाधिकारी के प्रशकार द्वारा महिला अधिवक्ता पर अभद्र टिप्पणी की जिसकी शिकायत पर
उपजिलाधिकारी ने बार संघ के कार्यालय पर जेसीबी चलवाने की धमकी दी उन्होंने कहा की यह तहसील की जमीन है ।
जिला अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में सदर तहसील बार एसोसिएशन ने बताया की विगत 21 अगस्त को सदर तहसील लखनऊ बार एसोसिएशन लखनऊ द्वारा एक पत्र जिलाधिकारी को उपजिलाधिकारी सदर लखनऊ को हटाये जाने के सम्बन्ध में दिया गया था जिसमें शिकायत की 21 अगस्त को समय लगभग सायं 6:30 बजे उपजिलाधिकारी द्वारा सदर तहसील लखनऊ ने बार एसोसिएशन लखनऊ के महामंत्री / उपाध्यक्ष / कोषाध्यक्ष के सम्मुख धमकी भरे अंदाज़ में यह कहा कि “यह मेरी तहसील है, मैं तहसील का मालिक हू, बार के कार्यालय तथा अधिवक्ताओं के चैम्बर पर जे.सी.बी. चलवा दूंगा, मैं बार को नहीं मानता हू, जो चाहे कर लो”। दिए गए ज्ञापन में बताया की 27 अगस्त को उपजिलाधिकारी सदर द्वारा बार के पदाधिकारियों को पत्र जारी करके एक बैठक बुलाई जिसमे सदर तहसील लखनऊ बार एसोसिएशन लखनऊ के पदाधिकारियों के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं को आपस में कतल-ऐ-आम करने के लिए उकसाया गया है न्यायालय उप जिला अधिकारी के पेशकार मनीष वर्मा द्वारा 28 अगस्त को महिला अधिवक्ता छाया सिंह पटेल के ऊपर अभद्रपूर्ण टिप्पणी एवं सदर तहसील लखनऊ बार एसोसिएशन लखनऊ के महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ बोलते हुए कहा कि “हम इस महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी को नहीं मानते हैं।”
दिए हुए ज्ञापन में कहा गया है की जिलाधिकारी द्वारा सदर तहसील लखनऊ बार एसोसिएशन लखनऊ द्वारा दिए गये उपरोक्त पत्र पर आजतक आपके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी बल्कि उपजिलाधिकारी लखनऊ एवं उनके कर्मचारियों द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किये जाने एवं उपजिलाधिकारी के पेशकार द्वारा मनमाने तरीके से अधिवक्ता एवं महिला अधिवक्ताओं के साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। बार एसोसिएशन ने मांग करते हुए कहा की उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए तहसील सदर लखनऊ के उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला एवं पेशकार मनीष वर्मा को निलंबित कर दंडात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे कि अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय में सुचारु एवं सुरक्षित रुप से कार्य किया जाना संभव हो सके ।
























