बदायूं में सपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य और कुशाग्र सागर समेत कई नेताओं ने थामा साइकिल का दामन
अखिलेश यादव के नेतृत्व में लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में ली सदस्यता, शिवपाल सिंह यादव और सांसद आदित्य यादव रहे मौजूद
सत्य रथ | लखनऊ/बदायूं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव और बदायूं के सांसद आदित्य यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर और म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर के.सी. शाक्य प्रमुख रहे। इनके अलावा बदायूं की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सागर तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य सुनीता शाक्य ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।
बदायूं में राजनीतिक हलचल तेज
समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, नगर पंचायत सभासदों, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या शामिल रही। इस घटनाक्रम को बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी के जनाधार के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आजम चौधरी, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी अंकित मौर्य, तेज सिंह शाक्य, इमरान सिद्दीकी, प्रतीक शाक्य, यादवेंद्र शाक्य, कामता प्रसाद कश्यप, विशाल गुप्ता, कुमारपाल शाक्य, मनोज शाक्य, सतीश चंद्र जाटव, भुवनेश्वर, रजनीश भारती, साबिर खान, अशोक जाटव, श्याम पाल जाटव, दिलशाद खान, वीरेंद्र सिंह जाटव, राकेश शाक्य, अवधेश शाक्य, मंगू सिंह शाक्य, कृष्णपाल शाक्य, मकरंद शाक्य और बालवीर शाक्य सहित कई लोग शामिल रहे।
नगर पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भी ली सदस्यता
विभिन्न नगर पंचायतों के सभासदों, पूर्व सभासदों, ग्राम प्रधानों और पूर्व प्रधानों ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इनमें प्रेम सिंह यादव, जाहिद अली, मुजाहिद मियां, मुस्लिम मंसूरी, रितेश दिवाकर, कामिल अली, उमेश जाटव, जयवीर सिंह, ओमकार शाक्य, राजकुमार शाक्य, तालिब मलिक, प्रेम सिंह बघेल, एडवोकेट वरुण शाक्य, संजय गुप्ता और नितिन ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल रहे।
बिसौली क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए। इनमें लोकेश आनंद सेठी, मनोज शर्मा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुदेश सिंह, रंजीत सिंह उर्फ आशू, सत्यप्रकाश पाठक, अशोक शर्मा, सुभाष शर्मा, धर्मेन्द्र सक्सेना, सुरेशपाल, भगवान सिंह, दुष्यन्त गुप्ता, अशोक यादव, मिथुन शर्मा, राजेश्वर सिंह, संजीव दिवाकर, किशन पाल शर्मा, श्याम सिंह सागर, शेर सिंह शाक्य, प्रशांत शर्मा, यशपाल पाल, नितिन मिश्रा, गजेन्द्र यादव, इमरान मलिक, रजनेश चौधरी, नेम सिंह सागर, नितिन महाजन, देवपाल सागर, आदेश सागर और राकेश गौतम सहित कई अन्य नाम शामिल हैं।
विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी सपा में शामिल
सदस्यता ग्रहण करने वालों में करणी सेना बदायूं के जिला अध्यक्ष ठाकुर सुमित कुमार देवा, परशुराम युवा मंच के जिला अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय और पाल महासभा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह बघेल भी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सहकारी समितियों के सभापति, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, अधिवक्ता और व्यापारी भी समाजवादी पार्टी से जुड़े।
दातागंज क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों और नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के सपा में शामिल होने से जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।
























