बदायूँ।पुलिस की भूमिका पर स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित

पुलिस की भूमिका पर स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित

पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम

सत्य रथ।बदायूं

पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में ‘राष्ट्र में पुलिस की भूमिका’ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वामा सारथी पुलिस वेलफेयर उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल, शिव देवी इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं एवं वामा सारथी की अध्यक्षा अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण में किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज में शांति स्थापित करने में पुलिस की भूमिका से परिचित कराने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *