बदायूँ।तमंचा और दो कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

तमंचा और दो कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

उसावां पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा, आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास

सत्य रथ | बदायूं।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने मंगलवार को एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और 315 बोर के दो कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बादशाह खां पुत्र समसु खां, निवासी ग्राम रिठिया, थाना उसावां, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। उसे ग्राम सेवा नगला रोड से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2007 से 2026 तक लूट, मारपीट, जानलेवा हमले, धमकी, चोरी, अवैध हथियार रखने, गुंडा अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज रहे हैं। वहीं थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *