आजमगढ़ में भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, बनाया मानव श्रृंखला 

आजमगढ़ में भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, बनाया मानव श्रृंखला 

आजमगढ़। बुद्धवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जिलाधिकारी कार्यालय आजमगढ़ पर भाकपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन, ज्ञापन के साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और इस आई आर रद्द करने को लेकर कार्यक्रम किया।

        भाकपा आजमगढ़ के कार्यकर्ता कुंवर सिंह उद्यान में इकट्ठा हुए और वहां से बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किए।राष्ट्रपति के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी संतोष श्रीवास्तव को सौंपा गया।ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, एस आई आर को रद्द किया जाय,उप्र के पीलीभीत और आजमगढ़ जिले की मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी के आधार पर पूरे प्रदेश की मतदाता सूची की गहन जांच हो,देश में कानून,सुरक्षा और न्याय का राज कायम हो।

    ज्ञापन देने के बाद कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार से उत्तर से दक्षिण तक भाकपा कार्यकर्ता हाथ से हाथ पकड़े मानव श्रृंखला बनाए।काफी देर तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी,लोकतंत्र की हत्या बंद करो जैसे नारे काफी देर तक लगे।

    इस अवसर भाकपा जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय ने बताया कि जब इंडियन एक्सप्रेस समाचार पत्र में रिपोर्ट में दो सहायक चुनाव आयुक्तों की 14 बार असहमति का पत्र जारी हुआ तब से मुख्य चुनाव आयुक्त के क्रिया कलापों पर लगातार प्रश्न चिन्ह खड़े किए जा रहे हैं।पर चुनाव आयोग की तरफ से जन संतुष्टि के लिए कोई माकूल जबाव नहीं मिला।इसलिए भाकपा। ही नहीं देश के सभी प्रमुख विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं।

       पार्टी के उप्र राज्य परिषद के सदस्य हामिद अली ने कहा कि जिस तरह से मतदाता आवेदन फॉर्म 6 में ज्ञानेश कुमार की मनमानी से हेर फेर हुआ उससे चुनाव आयोग की निष्ठा पर जनता का भरोसा कम हो गया।मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए मोदी सरकार ने ऐसा कानून बना दिया जिसे लेकर सरकार की साख और नीयत की चर्चा पूरे देश में आम है।हामिद अली ने यह भी कहा कि उच्च न्यायालय ने उप्र में पंचायत चुनाव कराने का आदेश पारित किया।योगी सरकार अतिशीघ पंचायत चुनाव कराए।भाकपा इन सभी मुद्दों पर गंभीर होकर जन आंदोलन करती रहेगी।

    कार्यक्रम में उप्र किसान सभा अध्यक्ष इम्तेयाज बेग, रामाज्ञा यादव,मंगलदेव, मो शेख ओबेदुल्ला, बालेदीन यादव,खरपत्तू राजभर,लालचंद यादव,हीरालाल चौहान,मखडू राजभर,अशोक राय,अजय कुमार तिवारी, दुइज यादव,राम भुवाल,गुलाब मौर्य,सुरेश गुप्ता,मो सऊद,राम हरख,दयाराम,मुकुंदी,प्रमिला, रूना आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *