जन शिकायतो के निस्तारण में लापरवाही पड़ी भारी डीजीपी ने 9 जिलों के दस थानेदारों को किया सस्पेंड
10 थानेदारों में बदायूं के उसावां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को भी गवानी पड़ी कुर्सी
सत्य रथ लखनऊ/बदायूँ
यूपी में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 9 जिलों के 10 थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने लंबित शिकायतों की 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही भूमि विवादों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। इन थानेदारों में बदायूं के उसावां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के साथ जनपद लखीमपुर के दो थाना प्रभारी शामिल है।
आज पुलिस महानिदेशक द्वारा की समीक्षा बैठक के बाद की कार्यवाही से संबंधित थानों में मैलानी, फरधान, सोहरामऊ, जसरथपुर, लोहामंडी, महेशगंज, बदायूं के उसावा, चांदपुर, जैत और बाबू बनारसीदास शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से निस्तारण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
डीजीपी ने जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनका समाधान थाने या चौकी स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए शिकायत कर्ताओं को अपनी समस्या लेकर जिला पुलिस कार्यालय या पुलिस मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें इसके लिए सभी जिलों में शिकायतों की निगरानी और लंबित मामलों पर कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया है।
साथ ही, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक की समीक्षा में सितंबर महीने के दौरान अगस्त की तुलना में जनशिकायतों में अत्यधिक वृद्धि वाले 9 जिलों के 10 थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बदायूं के उसावां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पर भी गिरी गाज
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा समीक्षा बैठक के बाद की गई कार्यवाही में बदायूं जिले में उसावां थाने के प्रभारी राजेंद्र सिंह को इस लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। डीजीपी ने सभी संबंधित अधिकारियों से 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा
लखनऊ: बाबू बनारसीदास थाने के प्रभारीलखीमपुर खीरी: मैलानी और फरधान थाने के प्रभारी
उन्नाव: सोहरामऊ थाने के प्रभारी एटा: जसरथपुर थाने के प्रभारी आगरा: लोहामंडी थाने के प्रभारी प्रतापगढ़: महेशगंज थाने के प्रभारी बिजनौर: चांदपुर थाने के प्रभारी
मथुरा: जैत थाने के प्रभारी भी शामिल है।
























