बदायूँ।मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु करे आवेदन

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु करे आवेदन

बदायॅू । जिला माटीकला व ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा सचंालित माटीकला कौशल विकास योजना के अर्न्तगत निःशुल्क 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी योजना में जनपद बदायॅू के प्रजापति समाज के परम्परागत कारीगरो व स्वरोजगार में रूचि रखने वाले युवक व युवतियो को आधुनिक निःशुल्क 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना में प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।

प्रशिक्षण योजना में आवेदको को माटीकला शिल्पकारी की आधुनिक विधा का प्रशिक्षण प्रदान के साथ ही आवासीय प्रशिक्षण (रहना,खाना,मानदेय) प्रदान किया जायेगा। 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना में माटीकला कामगारो/परम्परागत कारीगरो एवं आर्थिक रूप से अत्यन्त पिछडे़, बी0पी0एल0 परिवार के सदस्यो को वरीयता दी जायेगी, ऐसे इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष से कम न हो एंव 50 वर्ष से अधिक न हो।

प्रजापति समाज के आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन माटीकला बोर्ड की वेवसाइट https://upmatikalaboard.in पर जाकर जनसेवा केन्द्र/लोकवाणी केन्द्र से दिनांक-25-05-2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्र की डाउनलोड उपरान्त प्राप्त स्वहस्ताक्षरित प्रति जिला माटीकला/ग्रामोद्योग कार्यालय -मो0 शहवाजपुर, पुरानी चुॅगी, बरेली रोड, बदायूॅ में जमा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *