बदायूँ।रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास, दंगा नियंत्रण के गुर सीखे

रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास, दंगा नियंत्रण के गुर सीखे
बदायूँ। पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव ने किया।
अभ्यास के दौरान पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली रणनीतियों का अभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवी तत्वों से निपटने, लाठीचार्ज, अश्रु गैस के प्रयोग तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण लिया।
अधिकारियों ने अभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों को आपातकालीन एवं विषम परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित किया। इस तरह के अभ्यास से पुलिस बल की तैयारी और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *