बदायूँ।चार नवंबर को होगी जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता

चार नवंबर को होगी जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता

बदायूँ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशों तथा जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला विज्ञान क्लब, बदायूँ द्वारा चार नवंबर 2026 को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पुलिस लाइन के निकट, बदायूँ में आयोजित होगी। इसमें जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों का मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट विज्ञान मॉडलों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 1,000 रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति के सहयोग से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देशों के अनुरूप जिला विज्ञान क्लब, बदायूँ के समन्वयक विवेक जौहरी द्वारा कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *