Monday, December 15

संभल में भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया

संभल में भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गयाभाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया 

संभल। राहुल कुमार 

सम्भल में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय एकता विहार कालोनी में सदस्यता अभियान 2024 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर उपस्थित रहे कार्यशाला की शुरुआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।‌ उसके बाद राष्ट्रगान हुआ कार्यशाला की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने रखी उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान हमारी पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। सभी को मिलकर नए सदस्य बनाने के लिए बूथ स्तर पर जाकर नए सदस्य बनाने है हमे हर बूथ पर 200 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखना है।

सुधीर मल्होत्रा जी ने कहा कि नए सदस्य बनाने के लिए हमे तन मन से मेहनत करनी है जिला प्रभारी हेमंत राजपूत ने कहा पार्टी की प्रदेश कार्यालय लखनऊ की कार्यशाला में नए सदस्य बनाने के अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई जिले कि कार्यशाला में पदाधिकारियों को मंडल एवम बूथस्तर तक जिम्मेदारी दी गई है सभी को अभियान में पार्टी की मंशा को समझते हुए नए सदस्य बनाने में लगना है प्रभारी जी ने बताया की 8800002024 पर मिस काल कर मेंबर बना जा सकता है एस एम एस द्वारा सदस्यता कार्ड प्राप्त किया जा सकता है क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एवम पार्टी पदाधिकारियों को नए सदस्य बनाने है मंडल एवम मोर्चा स्तर पर कार्यशाला होंगी सभी मोर्चों एवम विभाग प्रकोष्ठ को भी ने सदस्य बनाने है अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर , दूसरा 1से 15 अक्टूबर तक चलेगा 16 से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा सदस्यता अभियान के लिए किसी भी प्रश्न या सहयता के लिए भाजपा की हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पर काल कर जानकारी ले सकते है कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक कमल कुमार कमल व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने की कार्यशाला में जिला प्रभारी हेमंत राजपूत जी,डाक्टर अनामिका यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, डाक्टर नरेंद्र सिंह, भीष्म शर्मा जी, चंद्रपाल सिंह, राजेश शंकर राजू,हिरदेश यादव, सुगंधा जी, अखिलेश खिलाड़ी, हर्ष वर्धन, कुलदीप जी, धीरेंद्र यादव, गुलफाम यादव जी, अर्जुन बाल्मिकी,विपिन गुप्ता, हरिओम शर्मा,देवेंद्र सिंह,योगेंद्र त्यागी, संध्या गर्ग, विपिन राघव, जयप्रकाश, सभी मंडल अध्यक्ष, तेजपाल सेनी, चंद्रपाल राणा अंकित जैन मनोज कठेरिया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *