
विभिन्न मांगों के समर्थन में भाकपा का धरना प्रदर्शन
सहरसा (बिहार)।बिहार ब्यूरो राकेश कुमार यादव
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुरवि भिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भाकपा नेता व कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा 21 सूत्री मांगो के समर्थन मे एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता अंचल मंत्री राजकुमार चौधरी ने किया। आयोजित धरना प्रदर्शन को भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य का. ओमप्रकाश नारायण ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश पर कर्ज व कमड़तोड़ महंगाई से आमजन त्रस्त है। खाने – पीने व रसोई मे प्रयुक्त होने वाले सामानो के दामों मे बेतहाशा वृद्धि हो गई है। अडानी और सेबी के संयुक्त तत्वाधान मे शेयर मार्केट मे बड़ा घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार मे जदयू – भाजपा शासन मे अपराध चरम पर है। विधि व्यवस्था चौपट हो चुकी है। हत्या, लूट, बलात्कार का दौर चल रहा है।जिससे आमजन त्रस्त हैं और पुलिस विभाग मस्त है। भाकपा के राज्य सदस्य का. विजय यादव ने कहा कि किसानो की आय दुगनी करने वाली सरकार आज किसानों पर जुल्म ढा रही है। किसानो की हितों की रक्षा के लिए एमएसपी पर खरीद की गारंटी कानून बने। भाजपा के जिला सचिव का. परमानंद ठाकुर ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सभी भूमिहीन को अविलंब भूमि मुहैया कराने की मांग करती है। पासी समुदाय को इस सरकार में लगातार शोषण व उत्पीड़न का शिकार हो रहा हैं। इस पर रोक लगना चाहिए। इस मौके पर भवेश यादव, उमेश पोद्दार,सलखुआ अंचल मंत्री उमेश चौधरी,विनय कुमार वर्मा, योगेंद्र शर्मा, हरे राम यादव, बिंदेश्वरी सहनी, नूर आलम, शंभू भगत, सीता देवी, अशोक शर्मा, मीना देवी, उपेंद्र यादव, रामकरण तांती, वीरेंद्र यादव, विजेंद्र यादव, कमलेश्वरी शर्मा, सज्जन मुखिया आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

