पत्नी को भगा कर ले जाने पर पति ने की प्रेमी की हत्या
संभल/चंदौसी। आशुतोष शर्मा
जनपद के चंदौसी तहसील क्षेत्र में अपनी पत्नी को भगा ले जाने पर पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तोताराम की पत्नी का मृतक राजेश के साथ प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। यह दोनों चोरी छुपे यहां वहां मिलते थे। जब तोताराम को अपनी पत्नी के प्रेमी राजेश के बारे में पता चला तो उसने समझाया लेकिन राजेश नहीं माना। तोताराम और राजेश में आपसी रंजिश बन गई थी। एक दिन मौका पाकर राजेश तोताराम की पत्नी को भगा ले गया। इससे नाराज होकर तोताराम ने राजेश की हत्याकर दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तोताराम को राजेश की हत्या के जुर्म में 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार लिया। एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी को कठोर सजा दिलवाई जाएगी। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
























