परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 24 जून तक; 25 जून से विद्यालय खुलेंगे
संजीव सिंह बलिया। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् के नियंत्रणाधीन परिषदीय विद्यालयों तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश का ताजा आदेश जारी किया गया है। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 में इन विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 24 जून तक रहेगा। 25 जून, 2026 से सभी विद्यालय नियमित पठन-पाठन के लिए खुले जाएंगे।
बीएसए ने कहा कि अवकाश समाप्ति से पहले विद्यालयों में आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित किया जाए। 25 जून को पठन-पाठन आरंभ करने से पहले विद्यालयों में लेसन प्लान तैयार करना, मिड-डे मील की व्यवस्था दुरुस्त करना, पाठ्य-पुस्तकें व्यवस्थित करना तथा विद्यालय शिक्षा समिति की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु समुदाय के साथ बैठकें करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त बाल-वाटिका की व्यवस्था, विद्यालय परिसर, रसोई और शौचालय की सफाई, खेल सामग्री की उपलब्धता, स्मार्ट क्लास/आईसीटी लैब का क्रियाशील रखरखाव, बिजली कनेक्शन चालू रखना तथा पेयजल की आपूर्ति आदि कार्य पूर्ण किए जाने हैं।
बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि उक्त तैयारियों को अमल में लाने के लिए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 22, 23 तथा 24 जून, 2026 को सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहकर ये कार्य संपादित कराएँ। ताकि 25 जून को छात्र-छात्राओं के विद्यालय आगमन पर निर्बाध रूप से पढ़ाई शुरू हो सके।
इसके अतिरिक्त, प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में शिक्षक व छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक योगाभ्यास सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया
























