Thursday, December 18

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश ट्रेड फेयर स्वदेशी मेला- 2025 के आठवें दिन शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन।

उत्तर प्रदेश ट्रेड फेयर स्वदेशी मेला- 2025 के आठवें दिन शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन।

शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव 

उत्तर प्रदेश ट्रेड फेयर स्वदेशी मेला- 2025 के आठवें दिन शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन।किया गया । जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया ।

     वहीं कवि सम्मेलन की शुरुआत कवयित्री सरिता बाजपेयी ने माँ सरस्वती वन्दना के बाद सुनाया-

         लिखने वाला खुशियाँ लिखता,

         दर्द सिंधु पी लेता है ।

         जीवन पथ के सारे ही,

         ग़म हंस हंस जी लेता है ।।

       

अध्यक्षता करते हुए लोकगीतकार विजय ठाकुर ने सुनाया-

         मैं तो यूँ ही उधर से गुज़र भर गया,

         लोग चलने लगे तो डगर हो गई ।

         कल लिखा था जहाँ पर निकलना मना ।

         चल पड़ी वह गली तो सदर हो गई ।।

संचालन करते हुए संयोजक कवि डॉ इन्दु अजनबी ने अपने चर्चित गीत सुनाए । उन्होंने सुनाया-

          मेरे बिन तू न इक पल जिया लिख दे ।

          मेरे नाम कोई पाती पिया लिख दे ।।

कवि अजय अवस्थी ने मार्मिक गीत प्रस्तुत किये । उन्होंने सुनाया-

            गली चलते बुजुर्गों से वो दिन भर बंदगी करना।

            दुआ में उठते हाथों को चलो फिर ढूंढ लाते हैं।।

युवा रचनाकार पीयूष शर्मा ने कुछ यूँ सुनाया-

             हमने कुछ तो अच्छा देखा |

             हँसने वाला चेहरा देखा |

             भूल गए अपनी मनमानी,

             जब भी उनका गुस्सा देखा ||

युवा कवि आशीष शुक्ला ने ऐसे सुनाया-

              यह जान देख दिल जान गया ।

              यह जान अभी तक क्वाँरी है ।

              यह जान किसी को मत देना,

              यह पहली जान हमारी है ।।

           कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव व केन्द्रीय मन्त्री जितिन प्रसाद के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र ने प्रभु गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्पण कर किया । सभी रचनाकारों का शाल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया ।

           इस मौके पर अरुण पांडेय, शहनबाज़ ख़ान, अनिल कुमार गुप्ता, डॉ नमिता सिंह, नलिनी ओमर, शालू यादव, बलराम शर्मा, स्तुति गुप्ता, सुमन गुप्ता, मीनू गुप्ता समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

           अंत में आभार उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव द्वारा व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *