
दंगों वाला बरेली अब बन चुका स्मार्ट बरेली गोबर से दुर्गंध वालो को अपने कर्मों से नहीं आती दुर्गंध : सीएम योगी
बरेली पहुंचे सीएम योगी दी 932 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात किए लोकार्पण और शिलान्यास
स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ बटन दबाकर रवाना की 2554 नई एम्बुलेंस
मुजीब खान
बरेली / उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली पहुंचे यहां बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित एक जनसभा के दौरान बरेली के 932 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देते हुए मंच से बटन दबाकर शिलान्यास और लोकर लोकार्पण किए इस दौरान सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए बच्चो को स्कूल बैग इत्यादि सामग्री वितरित करते हुए प्रदेश के मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश भर 2554 नई एम्बुलेंस भी बटन दबाकर रवाना की इस दौरान उन्होंने एम्बुलेंस के पहुंचने के समय में परिवर्तन करते हुए 17 से 19 मिनट के स्थान पर सात मिनट कम किए जाने की घोषणा भी की जिसमें 25 सौ एम्बुलेंस को शामिल किया गया अब मात्र 10 से 12 मिनट में एंबुलेंस दरवाजे पर पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरेली कॉलेज मैदान में पहुंचे। पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर उनके साथ बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, श्रम मंत्री अनिल राजभर, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व बरेली जिले के प्रभारी जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे।
मंच से अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि अब बरेली बदल चुका है। यह वही बरेली है, जहां 2017 के पहले दंगे हुआ करते थे। पिछले आठ वर्षों में यहां एक ही दंगा नहीं हुआ। बरेली में अब दंगा नहीं, सब चंगा है। दंगाई अब चूहे की तरह बिल बिलाते हैं, लेकिन बाहर निकलने का दुस्साहस नहीं कर पाते। उन्हें मालूम है कि दंगा करेंगे तो दुष्परिणाम क्या हागा। बाप-दादा ने जो कमाई की होगी। वह सब एक झटके में सरकार जब्त करके गरीबों में बंटवाने का काम कर देगी। बरेली दंगा सिटी नहीं, अब स्मार्ट सिटी की पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि बरेली विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मॉडल दे रहा है। पिछली सरकार ने बरेली को झुमका से जोड़ा था। हमने बरेली को नाथनगरी के रूप से नाथ कॉरिडोर देकर पुरानी पहचान दिलाने का काम किया है। विकास के नए मॉडल के रूप में बरेली को आगे बढ़ाया जा रहा है। यहां निवेश आ रहे हैं। इंडस्ट्री लग रही है।
सपा मुखिया अखिलेश पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा मुखिया को गोबर से दुर्गन्ध आती है। सपा के लोगों को अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती। निराश्रित गोवंश सपा सरकार की देन है। हम तो लोगों को गो सेवा का पुण्य दिला रहे हैं। निराश्रित गोवंश की देखरेख के लिए प्रदेश में बरेली के विधायक ने ही 7700 गो संरक्षण केंद्र बनवाए हैं।
स्कूल चलो अभियान’ और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने बरेली से ही ‘स्कूल चलो अभियान’ और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की हालत बेहद खराब थी। कई स्कूल बंद होने की कगार पर थे, जहां न टॉयलेट थे, न पीने का पानी, न फर्नीचर और न ही फर्श।
स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। योगी ने कहा कि उस समय 1.34 करोड़ बच्चों ने नामांकन कराया था, लेकिन 60% बच्चे स्कूल नहीं आते थे। आज 1.91 करोड़ छात्रों के खाते में 1200 रुपये भेजे जा रहे हैं और दो यूनिफॉर्म के साथ पूरा ड्रेस सरकार की ओर से अनिवार्य रूप से दिया जा रहा है।
योगी ने कहा कि शिक्षक-छात्र अनुपात को बेहतर करने के लिए 1 लाख 25 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है। अब गांव-गांव में स्कूलों को इंटीग्रेटेड स्कूल कॉम्प्लैक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में 16 अटल आवासीय स्कूल शुरू किए गए हैं, जो श्रमिकों के बच्चों के लिए मॉडल स्कूल के रूप में काम करेंगे। हर जिले में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय खोले जाएंगे।
संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अभियान
सीएम योगी ने 2554 एंबुलेंस को जनता के लिए समर्पित किया, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि इंसेफ्लाइटिस, डेंगू, मलेरिया, कालाजार और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। योगी ने इसे नाथ नगरी से शुरू करने की बात कहते हुए विश्वास जताया कि यह प्रयास कभी विफल नहीं होगा।
बरेली को मिलीं ये बड़ी योजनाएं
अटल आवासीय विद्यालय: नवाबगंज में श्रमिकों के बच्चों के लिए 73.35 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्कूल का उद्घाटन।
रामगंगा नदी पर कैलाशमणि सेतु: शहर के ट्रैफिक को राहत देने वाला यह नया पुल।
बीडीए और आरटीओ भवन: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण।
चार प्रमुख प्रवेश द्वार: अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, बनखंडीनाथ और महंत अवैद्यनाथ द्वार का भव्य उद्घाटन।
बहेड़ी में राजकीय महाविद्यालय: शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल।
स्पोर्ट्स स्टेडियम: सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण।
एसटीएफ फील्ड यूनिट: सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया कार्यालय।
























