
आर्मी के रिटायर्ड हवलदार का घर लौटने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत।
शरद बिंद/भदोही।
अभोली भदोही ।सुरियावां ब्लॉक के इकौनी गांव में सेना से सेवानिवृत्त हुए हवलदार मुकेश सिंह का ग्रामीणों ने शानदार स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने माला, फूल और अबीर-गुलाल के साथ उनका अभिनंदन किया। आशीष सिंह ने कहा कि देश सेवा का जज्बा हर इंसान के बस की बात नहीं है इसके लिए कड़ा संघर्ष और अपने आप को तपना पड़ता है। हर इंसान के अंदर देश सेवा का जज्बा होना चाहिए चाहे जिस सेवा में हो या ना हो जहां भी रहे वहां पर अपना सेवा दें।
मुकेश सिंह ने 2003 में भारतीय सेना में भर्ती होकर 22 वर्षों तक देश की विभिन्न सीमाओं पर वीरता के साथ सेवा की। उनके पिता रामदुलार सिंह ने बताया कि मुकेश बचपन से ही देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थे। इसी भावना ने उन्हें सेना में जाने के लिए प्रेरित किया।
स्वागत समारोह में डीजे की धुन पर ग्रामीणों ने तिरंगा लेकर नृत्य किया। कार्यक्रम में पिंटू सिंह, सुधीर सिंह, राम सिंह, प्रदीप सिंह, भीम सिंह, वकील, शंभू सिंह ,आशीष सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

