बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ितों को मदद का भरोसा
बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे दिनेश कुमार सिंह, पीड़ितों को मदद का भरोसा
बदायूँ/उसावां। जनपद के विकासखंड उसावां के अंतर्गत शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव चेतराम नगला, कोंन का नगला एवं ताराचंद बच्छेली का आज शेखूपुर विधानसभा के निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य के साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह ने दौरा किया।
दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया गया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। बाढ़ के चलते प्रभावित परिवारों को हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।
दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी मदद दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं और जरूरतमंद परिवारों की सहायता को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया और राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी।
























