तेरहवीं पर परिचारक शिव कुमार सिंह को श्रद्धांजलि, शिक्षक संघों ने परिवार को दिया 25,500 रुपये का सहयोग
संजीव सिंह बलिया
नगरा। शिक्षा क्षेत्र नगरा के कम्पोजिट विद्यालय देवलवीर में परिचारक के पद पर तैनात रहे शिव कुमार सिंह के असामयिक निधन पर शनिवार को उनके पैतृक गांव कसौन्डर में आयोजित तेरहवीं की श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं परिचारकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिव कुमार सिंह का 31 अगस्त 2026 को असामयिक निधन हो गया था। उनकी तेरहवीं के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक समुदाय ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ, शिक्षामित्र संघ एवं अनुदेशक संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं परिचारकों के सामूहिक सहयोग से स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के परिवार को 25,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में परिवार के साथ खड़ा होना शिक्षक एवं कर्मचारी समुदाय की सामाजिक जिम्मेदारी है।
श्रद्धांजलि सभा में प्राथमिक शिक्षक संघ नगरा के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव, मंत्री ओमप्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत कुमार यादव, उपाध्यक्ष विनोद कुमार भारती, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला मंत्री अजय श्रीवास्तव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष बच्चालाल, वरिष्ठ शिक्षक संकुल चंद्रमोहन, शैलेश कुमार यादव, रवींद्र सिंह, संतोष सिंह, दिनेश, अभिमन्यु सिंह, कृपाशंकर, अनुदेशक संघ के पदाधिकारी सुनील कुमार तथा परिचारक अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
























