
आजमगढ़ में पुलिस कस्टडी की युवक की मौत से हंगामा लोगो ने किया जमकर प्रदर्शन पुलिस ने किया लाठीचार्ज।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात पुलिस कस्टडी में मौत पर सरकार को घेरा।
आजमगढ़ / जनपद के तरवां थाने में आज युवती से छेड़छाड़ के आरोपी की मौत के बाद जमकर बबाल हुआ जिसमे पुलिस को लाठी चार्ज करके स्थित को काबू करना पड़ा पुलिस के अनुसार युवक ने थाने के लॉकअप में सुसाइड किया है वही परिजन इसे पिटाई से मौत बता रहे है हालांकि पुलिस अधिक्षक ने इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए थाने के एसएचओ सहित तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है वही आजमगढ़ जिले की सपा संसद धर्मेंद्र यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात करके उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन देकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार की कार्यशैली को गलत बताते सरकार को घेरने का काम किया ।
आजमगढ़ जिले के तरवां थाने के शौचालय में छेड़खानी के एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान शनि कुमार के रूप में हुई है, जो तरवां क्षेत्र के उमरी गांव का रहने वाला था। उमरी श्री गांव निवासी शनि कुमार पर छेड़खानी का केस दर्ज था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने में लाई थी। आरोपी ने वहां मौजूद पुलिस कर्मी से शौच करने के लिए कहा पुलिसकर्मी ने उसे शौचलय में जाने की इजाजत दी। वह शौच के लिए अंदर गया लेकिन बाहर नहीं आया काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो पुलिस ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला पुलिस ने शौचालय का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर आवक रह गई पुलिस के मुताबिक, घटना के छह घंटे बाद शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई की गई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस 2 दिन पहले उसे थाने ले आई और थाने में उसको इतना प्रताड़ित किया की उसकी मौत हो गई। पुलिस की लापरवाही से हुई मौत के मामले को लेकर स्थानीय लोग उग्र हो गए और युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमराज मीणा, डीआईजी सुनील कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने बल प्रयोग करके काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया।
योगी सरकार में पुलिस निरंकुश खुलेआम थानों में हो रही कस्टोडियल डेथ : धर्मेंद्र यादव
युवक की मौत के बाद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो गई है, योगी सरकार में खुले आम थानों में कस्टोडियल डेथ हो रही है। भारतीय जनता पार्टी व उससे संबंधित लोगों को सरकार ने अराजकता करने का लाइसेंस दे रखा है, कोई भी अराजक तत्व अपने आप को किसी भी स्वघोषित सेना का सदस्य घोषित करके खुलेआम गुंडागर्दी कर रहा है। योगी की पुलिस ने अपने आप को न्यायालय समझ लिया है, अपने आप को ईश्वर समझ लिया है। सपा सांसद ने कहा कि, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले भी कहा है कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ का प्रदेश बनता जा रहा है। आज आजमगढ़ में भी एक दलित की थाने में कस्टोडियल डेथ हुई है। हमारे दलित सांसद के घर पर हमला किया जाता है। आजमगढ़ में थाने में हुई दलित की मौत को लेकर हम उस परिवार से मिले पूरी बातें सुनी हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि पीड़ित परिवार को न्याय दिला सकें।
थाने में आरोपी की मौत पर एसपी ने क्या कहा?
इस मामले में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कहा कि, शिकायत के उपरांत मुकदमा दर्ज के करके आरोपी को कल थाने लाया गया था। रविवार होने के कारण न्यायालय नहीं भेजा जा सका आज वैधानिक प्रक्रिया पूरी करके आरोपी को न्यायालय भेजा जाना था। इसी बीच सुबह को वह टॉयलेट गया और टॉयलेट में उसने पजामें के नाड़े के सहारे रोशनदान से लटक कर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना मिलने पर उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि, लटकने की से मौत की बात सामने आई है, शरीर पर किसी प्रकार की कोई चोट का निशान नहीं है। थाने में मौत के मामले में मानवाधिकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी इस मामले में थानाध्यक्ष व सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है, आगे जो वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
























