सहरसा (बिहार) ।1566 पोलिंग बूथों पर 12 लाख 96 हजार 74 वोटर करेंगे 45 प्रत्याशी का भाग्य का फैसला
1566 पोलिंग बूथों पर 12 लाख 96 हजार 74 वोटर करेंगे 45 प्रत्याशी का भाग्य का फैसला
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। सहरसा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया।
समाहरणलाय के सभा कक्ष में डीएम एसपी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि सहरसा जिले के चार विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर गुरुवार की सुबह 7:00 से शाम 6:00 तक मतदान किया जाएगा। 76 सिमरी बख्तियारपुर एव 77 महिषी विधानसभा क्षेत्र में एक घंटे पहले यानि 5 बजे तक ही मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर शुक्रवार को होगी। सहरसा जिले में चारों विधानसभा सीटों के लिए कुल 12 लाख 96 हजार 74 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरुष की संख्या 6 लाख 79 हजार 117, महिला वोटर संख्या 6 लाख 16 हजार 875 और ट्रांसजे...

