Sunday, February 15

सहरसा (बिहार) ।1566 पोलिंग बूथों पर 12 लाख 96 हजार 74 वोटर करेंगे 45 प्रत्याशी का भाग्य का फैसला

1566 पोलिंग बूथों पर 12 लाख 96 हजार 74 वोटर करेंगे 45 प्रत्याशी का भाग्य का फैसला

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) 

सहरसा: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। सहरसा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया।

समाहरणलाय के सभा कक्ष में डीएम एसपी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि सहरसा जिले के चार विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर गुरुवार की सुबह 7:00 से शाम 6:00 तक मतदान किया जाएगा। 76 सिमरी बख्तियारपुर एव 77 महिषी विधानसभा क्षेत्र में एक घंटे पहले यानि 5 बजे तक ही मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर शुक्रवार को होगी। सहरसा जिले में चारों विधानसभा सीटों के लिए कुल 12 लाख 96 हजार 74 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरुष की संख्या 6 लाख 79 हजार 117, महिला वोटर संख्या 6 लाख 16 हजार 875 और ट्रांसजेंडर कुल 22 शामिल है। इसके लिए जिले में कुल 1566 मतदान केंद्र है। जहा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

74 सोनबर्षा विधानसभा…….. 

सोनवर्षा विधानसभा मे 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है। इस विधानसभा क्षेत्र मे कुल 358 मतदान केन्द्रो पर तीन लाख 1 हजार 868 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

75 सहरसा विधानसभा…….. 

सहरसा विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 437 मतदान केन्द्रो पर तीन लाख 69 हजार 912 मतदाता मताधिकार प्रयोग कर चुनेंगे।

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा….

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जहा कुल 410 मतदान केन्द्रो पर कुल 3 लाख 36 हजार 625 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। यहां पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर 35 लोकेशन पर 69 मतदाता केन्द्र है।

महिषी विधानसभा….

महिषी विधानसभा क्षेत्र में कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जहा कुल 361 मतदान केदो कुल 2 लाख 87 हजार 669 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां भी सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही मतदान किया जाएगा। यहां पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर 46 मतदान केंद्र है जो भौगोलिक रूप से दुर्गम है।

सोनवर्षा और महिषी दोनों विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम का डिस्पैच और ईवीएम संग्रहण एवं मतगणना केंद्र सहरसा शहर के रमेश झा महिला महाविद्यालय को बनाया गया है। सोनवर्षा विधानसभा के विभागीय जांच अधिकारी अपर समाहर्ता गणेश कुमार को बनाया गया है और महिषी विधानसभा क्षेत्र विभागीय अधिकारी मृत्युंजय कुमार अपर समाहर्ता को बनाया गया है।

सहरसा का ईवीएम का डिस्पैच केंद्र और संग्रहण एव मतगणना केंद्र सहरसा जिला स्कूल को बनाया गया है। जिसके अधिकारी संजीव चौधरी अपर समाहर्ता होंगे। सिमरी बख्तियारपुर का ईवीएम डिस्पैच केंद्र और संग्रहण एव मतगणना केंद्र राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सहरसा को बनाया गया है जिसके अधिकारी उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला होंगे। डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला दर्ज हुई। जो जन सुराज पार्टी के निर्वाचन अभिकर्ता पर हुई है। मतदान दल में कार्यरत मतदान कर्मियों की संख्या जिन्होंने डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान किया है एवं सहरसा जिला से संबंधित ऐसे मतदान कर्मी जो अन्य जिला में पदस्थापित हैं उनके द्वारा डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान की संख्या 3092 हुई है। जो सहरसा जिले के चारों विधानसभा का कुल आंकड़ा है।

सहरसा जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में जप्त की गई 40 लाख 39490 है। इसके अलावा 6 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कुल 11153.525 लीटर अवैध शराब की जब्त की गई है। इसका मूल्य 36 लाख 72 हजार 249 रूपये है।

सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने कहा कि गुरुवार को निर्धारित मतदान को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपर्क करने के लिए 53 कंपनियां CAPF, 2 कंपनी BSAP, 1500 पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी और 2400 होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। सहरसा जिला के कोशी तटबंध के भीतर कुल 105 मतदान केंद्र है।जहा मतदान कर्मियों के आवागमन के लिए जीपीएस युक्त नाव और ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई है। मतदान कर्मियों की सहायता के लिए कुल 15 क्लस्टर पॉइंट बनाए गए हैं। जहां पर्याप्त रोशनी के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। सभी नाव में रेडियम लाइट स्ट्रिप लगाया गया है ताकि रात्रि में सहजता से नावो को देखा जा सके। कोशी बांध के अंदर मतदान केदो तक आवागमन के लिए मतदान कर्मियों को आवश्यकता अनुसार सहायता प्रदान करने के लिए 8 SDRF किट्टी में तैनात रहेगी। सभी मतदान केदो पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

इस बार जिले में कुल 12 मॉडल मतदान केंद्र, 11 यूथ, वीमेन 15 और पीडब्लूडी 4 केंद्र बनाया गया है। सहरसा जिले में कुल 6932 पोलिंग अधिकारी होंगे और 177 माइक्रो आब्जर्वर होंगे। कुल 1566 मतदान केदो में न्यूनतम सुविधा के तहत पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग शौचालय स्वच्छ पेयजल रैंप बिजली की व्यवस्था की गई है इसके अतिरिक्त दिव्यांग मतदाताओं के सुविधा के लिए 794 व्हीलचेयर एवं सहायता के लिए स्वयंसेवक की व्यवस्था भी की गई है। डीएम ने कहा कि सक्षम ऐप पर जिन दिव्यांग मतदाताओं द्वारा ऑनलाइन अप्लाई किया गया है ऐसे मतदाताओं को मतदान तिथि के दिन मतदान केदो पर आवागमन के लिए वाहन की सुविधा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *