Sunday, February 15

रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार अपराधियों ने जिला परिषद के आवास पर की गोलीबारी, रिपोर्ट दर्ज

सहरसा (बिहार)  सिमरी बख्तियारपुर नप क्षेत्र के कानू टोला में बैखोप बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े रगदारी की मांग पूरा नहीं होने पर जिप सदस्य के आवास पर किया गोलीबारी। घटना शनिवार दोपहर बाद की है बख्तियारपुर थाना के कानूटोला स्थित सलखुआ पश्चमी जिप सदस्य अनिल भगत के आवास पर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना को लेकर जिप सदस्य अनिल भगत के पुत्र बिधांशु कुमार ने बख्तियारपुर पुलिस को आवेदन देकर तीन नामजद सहित दो अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है। हालांकि घटना के वक्त जिला पार्षद अनिल भगत घर पर नहीं थे। वह तीर्थ यात्रा पर थे। दिए आवेदन में तीन नामजद सहित दो अज्ञात अपराधियों पर रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि शनिवार दोपहर बाद आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने उसके घर पर अचानक आ धमका और उसके पिता जी को खोजने लगा। जिस पर उसने पूछा कि क्या काम है पापा घर पर नहीं है। इतने में वे लोग भरक गया और कहा कि तुम्हारे पिता जी बहुत रुपिया कमाए है। रंगदारी दो नही तो अंजाम बहुत बुरा होगा। जिसका उसने विरोध किया तो अपराधियों ने कहा रुको आते है तब बताते है। कुछ देर बाद सभी बदमाश आया और उसके घर पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी कर फरार हो गया।जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। इस बाबत एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना के संबंध में प्राप्त आवेदन के आलोक में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *