Sunday, February 15

सलखुआ पश्चमी जिप सदस्य के आवास पर बाइक सवार अपराधियों ने की गोलीबारी,

सलखुआ पश्चमी जिप सदस्य के आवास पर बाइक सवार अपराधियों ने की गोलीबारी।

घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा किया बरामद, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद 

सहरसा (बिहार)।बिहार ब्यूरो राकेश कुमार यादव

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के कानूटोला स्थित सलखुआ पश्चमी जिप सदस्य अनिल भगत के आवास पर बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया, हलांकि गोलीबारी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुका है। गोलीबारी की घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया।

ज्ञात हो बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कानुटोला स्थिति जिला पार्षद अनिल भगत के आवास पर शनिवार दोपहर बाद बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना की सूचना बख्तियारपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर तीन खोखा बरामद किया है। वहीं पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान करने में जुट गए। घटना के संबंध में जिप सदस्य अनिल भगत के भाई हीरा भगत ने बताया कि दोपहर बाद वो अपने बगल वाले मकान में थे, इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर आए तो पता चला कि बाइक सवार कुछ बाइक सवार युवकों द्वारा गोलीबारी की गई है। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। बख्तियारपुर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच घटना से खोखा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उसके छोटे भाई का पुत्र विभांशु कुमार व स्कॉर्पियो चालक नीरज कुमार घर के बगल स्थित गैराज में स्कॉर्पियो पार्क कर रहा था, इस दौरान कुछ बाइक सवार युवक से गेट खोलने के दौरान तू-तू-मैं-मैं हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी को समझा बुझाकर शांत कर दिया। इस दौरान गाड़ी पार्क कर दोनों घर आ गया। 

थोड़ी देर बाद दो तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक युवक हथियार से लैस होकर आया और उपरी मंजिल पर खड़े ड्राइवर नीरज को टारगेट कर गोली चलाने लगा। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने लगातार गोलीबारी कर दहशत फैला दी। उसके बाद सभी चलते बना। 

इस बाबत बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *