Sunday, February 15

लखनऊ।वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त  मनीष गर्ग ने एन0आई0सी0 कलेक्ट्रेट सभागार में एसआईआर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त  मनीष गर्ग ने एन0आई0सी0 कलेक्ट्रेट सभागार में एसआईआर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं विसंगतियों से मुक्त बनाया जाना

मतदाता सूची में पात्र मतदाता का नाम अवश्य सम्मिलित रहे और अपात्र का नाम न हो, यह सुनिश्चित किया जाये

एएसडी (अनुपस्थित, स्थानान्तरित मृतक एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता) लिस्ट की पुनः गहनता से जांच कराया जाये। सम्मिलित मतदाताओं को ढूंढने का करें पूरा प्रयास

विधानसभा 168 बक्शी का तालाब के दिल्ली पब्लिक स्कूल गोमती नगर विस्तार एवं मलेशेमऊ बेसिक विद्यालय स्थित मतदेय स्थल पहुंचकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लखनऊ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग  मनीष गर्ग की अध्यक्षता में एन0आई0सी0 कलेक्ट्रेट सभागार में एसआईआर कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0  नवदीप रिणवा, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0  अखंड प्रताप सिंह, सचिव भारत निर्वाचन आयोग  अजय कुमार वर्मा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0  अमित सिंह, मण्डलायुक्त  विजय विश्वास पंत, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री विशाख जी0, मुख्य विकास अधिकारी  अजय जैन, नगर आयुक्त  गौरव कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा0शुभी सिंह, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपर नगर आयुक्त  पंकज श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी  विशाख जी0 ने वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त को जनपद की सामान्य जानकारी एवं भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया एवं जनपद में चल रहे एसआईआर कार्यों की बिन्दुवार जानकारी वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त के समक्ष रखी जिसमें उन्होंने जनपद में विधानसभावार अवस्थित मतदान केन्द्र, मतदेय स्थल, बीएलओ, जनपद में विधानसभावार भरे गए व संग्रहीत किए गणना प्रपत्र एवं मतदाताओं की मैपिंग की अद्यतन स्थिति, डिजिटाइज किये गये फार्मों का विवरण समेत बीएलओ के द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान चिन्हित किए गए एएसडी श्रेणी के वोटरों की संख्या एवं बीएलओ व बीएलए के द्वारा एएसडी श्रेणी के मतदाताओं के सत्यापन तथा उन्हें ढूंढने हेतु जारी प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्य को ससमय पूर्ण करने के उद्देश्य से कुल 9 विधानसभाओं में 45 एईआरओ, 380 बीएलओ सुपरवाइजर और 3789 बीएलओ की तैनाती की गई है। साथ ही गणना पत्रों के वितरण और कलेक्शन में बीएलओ के सहयोग हेतु कोटेदारों, नगर निगम के जोनल अधिकारियों, एडीओ पंचायत सहित अन्य विभागीय कार्मिकों को तैनात किया गया। उक्त के अतिरिक्त जनपद में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों साथ कुल 6 बैठकें कर के समय समय पर मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशो के बारे में भी अवगत कराया जाता रहा है।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अभियान के बारे में आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से मीडिया के सहयोग से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त नगर निगम की डोर टू डोर सफाई गाड़ियों में जिंगल के माध्यम से भी व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। साथ ही जनपद के अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के ऑडियो एवं वीडियो तैयार कराकर गणना प्रपत्र भरने एवं बीएलओ के पास जमा करने हेतु अपील की गई है। बीएलओ द्वारा एकत्र किए गए फार्मों को ससमय डिजिटाइजेशन करने हेतु विधानसभावार इलेक्शन वार रूम भी बनाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जनपद में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके तहत बी0एल0ओ0 द्वारा घरदृघर गणना प्रपत्र वितरित किए गए और 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग, फार्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी निरंतर अपेक्षित प्रगति से चल रहा है।

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने विधानसभावार अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से उनकी सम्बंधित विधानसभा में एसआईआर की प्रगति की जानकारीं ली गयी। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं विसंगतियों से मुक्त बनाया जाना है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता नाम लिस्ट में आने से न छूटे साथ ही कोई भी अपात्र का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए, इसका सभी लोग पूरी सतर्कता से ध्यान देंगे।

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने नये मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष बल देते हुए फॉर्म 6 के व्यापक प्रचार-प्रसार करा लिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी पारदर्शिता के साथ तेजी से कराते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाय।

निरीक्षण

बैठक के उपरांत वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त द्वारा विधानसभा 168 बक्शी का तालाब के दिल्ली पब्लिक स्कूल गोमती नगर विस्तार एवं मलेशेमऊ बेसिक विद्यालय स्थित मतदेय स्थल पहुंचकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। मतदेय स्थल पहुंचकर वहां पर बनाये गये बूथों का भ्रमणकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित बूथों पर डिजिटाइजेशन, मैपिंग के कार्य, बीएलओध्बीएलए मीटिंग और मीटिंग के कार्यवृत्त के बारे में जानकारी ली और सम्बंधित बूथों की एएसडी लिस्ट का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *