Sunday, February 15

शाहजहांपुर।तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनशिकायतों की सुनवाई एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण ।

तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनशिकायतों की सुनवाई एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण ।

शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव 

जनपद की तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में  जिलाधिकारी, जनपद शाहजहाँपुर, पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर,  अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) , शाहजहाँपुर,  मुख्य चिकित्साधिकारी  एवं श्रीमान उपजिलाधिकारी कलान द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई।

                       सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, विकास, विद्युत, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया । प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर मौके पर ही यथासंभव निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

      जिलाधिकारी  द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को शासन की मंशा के अनुरूप न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।  पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस से संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

     इसके अतिरिक्त, शीतलहर एवं ठंड के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों को कंबलों का वितरण किया गया। कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों द्वारा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अधिकारियों द्वारा जनसामान्य से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *