Tuesday, February 17

बलिया

बलिया।आजतक नहीं हो सकी सीएचओ की तैनाती नहीं 

उत्तर प्रदेश, बलिया
आजतक नहीं हो सकी सीएचओ की तैनाती नहीं  सरयागुलाब राय में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्रामीणजनो के लिए बेमतलब  आचार्य ओमप्रकाश वर्मा   बलिया/नगरा ।ग्रामीणों को गांव स्तर पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन की तरफ गांव गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। इसमें कम्युनिटी हेल्थ आफिसर की तैनाती की गई है। सरयागुलाबराय ग्राम पंचायत में बिना रास्ते का ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भवन बना दिया गया। जो ग्रामीणजनो के लिए बेमतलब साबित हो रहा है. जब से यह भवन बना है तभी से इसमें ताला लटका हुआ है। अब तक इसमें सीएचओ की तैनाती नहीं हो सकी है। आरोप है कि ठेकेदार ने मानक के अनुसार भवन निर्माण नहीं कराया है।स्थिति यह है कि भवन के सामने घास फूस उग आई है। भवन के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राम आशीष चौहान का कहना है कि जब से यह भवन बना है तब से आज तक उसमे...

बलिया।नगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 700 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, एक गिरफ्तार ।

उत्तर प्रदेश, बलिया
नगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 700 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, एक गिरफ्तार ।  संजीव सिंह बलिया/नगरा।नगरा पुलिस ने अवैध देशी शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात 700 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री भी बरामद की है।थाना क्षेत्र के चचयां गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाकर बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी की। मौके से मनोज गुप्ता पुत्र मुन्नीलाल गुप्ता निवासी चचयां को हिरासत में लिया गया। तलाशी में पुलिस को दो-दो सौ लीटर के चार प्लास्टिक के ड्रम, पांच प्लास्टिक के जरीकेन में करीब सात सौ लीटर कच्ची शराब, तीन किलोग्राम यूरिया, चालीस किलोग्राम नौशादर, बीस किलोग्राम फिटकरी, दस किलोग्राम नमक सहित बड़ी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए।पुलिस ने मौके...

बलिया।घी की सच्चाई पर सवाल: क्या देशभर में नकली दूध-घी का कारोबार चल रहा है?

उत्तर प्रदेश, बलिया
घी की सच्चाई पर सवाल: क्या देशभर में नकली दूध-घी का कारोबार चल रहा है? अमर बहादुर सिंह बलिया शहर  । देश में दूध और घी के बढ़ते दामों के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है — जब एक किलो शुद्ध घी बनाने में करीब 25 लीटर दूध लगता है, जिसकी कीमत लगभग ₹1400 बैठती है, तो अमूल, मदर डेयरी जैसी बड़ी कंपनियाँ ₹525 से ₹600 में 900 ग्राम घी कैसे बेच रही हैं? यह सवाल अब सोशल मीडिया से लेकर आम जनता तक चर्चा का विषय बन गया है। उपभोक्ता लगातार पूछ रहे हैं कि क्या ये कंपनियाँ घाटे में घी बेच रही हैं, या फिर बाजार में नकली दूध और मिलावटी घी का जाल फैला हुआ है। घी की गुणवत्ता और उत्पादन लागत के बीच का यह अंतर न केवल उपभोक्ताओं के विश्वास पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि खाद्य सुरक्षा के नियामक FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) पर भी जांच की जिम्मेदारी डालता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शुद्ध देसी घी...

बलिया।भोजपुरी सभ्यता, भाषा और संस्कृति पर 16 नवंबर को संगोष्ठी, तैयारी बैठक में बनी रणनीति

उत्तर प्रदेश, बलिया
भोजपुरी सभ्यता, भाषा और संस्कृति पर 16 नवंबर को संगोष्ठी, तैयारी बैठक में बनी रणनीति  संजीव सिंह बलिया। भोजपुरी पुनर्जागरण मंच और श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सौजन्य से ‘भोजपुरी भाषा, माटी और संस्कृति के सवाल’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन 16 नवंबर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे राजेंद्र प्रसाद सभागार में किया जाएगा।इस संगोष्ठी की तैयारी हेतु आज 13 नवंबर 2025 को डॉ. राहुल पांडे के आवास पर बैठक संपन्न हुई, जिसमें डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय, डॉ. राहुल पांडे, राघवेंद्र प्रताप राही समेत अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और विषयवस्तु पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। तय हुआ कि संगोष्ठी में भोजपुरी की समृद्ध विरासत, वर्तमान स्थिति और सांस्कृतिक संरक्षण के उपायों पर गंभीर चर्चा होगी।संगोष्ठी के मुख्य अतिथि श्री मुरली मनोहर टाउन स्नात...

बलिया।डायट पकवाइनार में एकीकृत संपूर्ण प्रशिक्षण का 11वां बैच प्रारंभ।

उत्तर प्रदेश, बलिया
डायट पकवाइनार में एकीकृत संपूर्ण प्रशिक्षण का 11वां बैच प्रारंभ।  संजीव सिंह बलिया।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव प्रयासों के अंतर्गत प्रदेशभर के शिक्षकों के लिए एकीकृत संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम गतिमान है। इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार, बलिया में आज 11 नवंबर 2025 से इस प्रशिक्षण का 11वां बैच प्रारंभ हुआ।प्राचार्य शिवम पांडे के निर्देशन एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. मृत्युंजय सिंह तथा नोडल रविरंजन खरे के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण रोचक और सहभागितापूर्ण पद्धति से संचालित किया जा रहा है। पीपीटी, समूह चर्चा, रोल प्ले, डेमो तथा खेल गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को 21वीं सदी के अपेक्षित जीवन कौशलों, समावेशी शिक्षा और सुरक्षित विद्यालय वातावरण के निर्माण हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।...

बलिया।जनता इंटर कॉलेज नगरा में शोक सभा: जीव विज्ञान पूर्व प्रवक्ता के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त।

उत्तर प्रदेश, बलिया
जनता इंटर कॉलेज नगरा में शोक सभा: जीव विज्ञान पूर्व प्रवक्ता के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त।  संजीव सिंह बलिया।जनता इंटर कॉलेज नगरा में आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जीव विज्ञान विषय के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता अशोक सिंह के पिता सुदर्शन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा का संचालन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर उमेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में हुआ।इस अवसर पर अखिलेश सिंह, विनय प्रताप सिंह, दिव्य प्रताप सिंह, रवीन्द्र सिंह तथा कॉलेज के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।सभा में उपस्थित अध्यापकों ने सुदर्शन सिंह के जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया तथा उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य और साहस बनाए रखने का आह्वान किया। सभी ने दिवंगत के आत्म...

बलिया।SSR पुनरीक्षण: रसड़ा के BLO व सुपरवाइजर को अवकाश में विशेष छूट, निर्वाचक सूची सुधार कार्य को मिलेगी प्राथमिकता।

उत्तर प्रदेश, बलिया
SSR पुनरीक्षण: रसड़ा के BLO व सुपरवाइजर को अवकाश में विशेष छूट, निर्वाचक सूची सुधार कार्य को मिलेगी प्राथमिकता। संजीव सिंह, बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र-358 रसड़ा में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) 2025 के दौरान बूथ लेबल अधिकारियों (BLO) व सुपरवाइजरों को अवकाश में छूट दी गई है, ताकि मतदाता सूची सुधार का कार्य निर्धारित समय सीमा में संपन्न हो सके।उप जिला निर्वाचन अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रवि कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी रसड़ा, नगरा और चिलकहर को पत्र जारी कर कहा है कि BLO, सुपरवाइजर व अन्य संबद्ध कार्मिक 8 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक SSR कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करें। निर्देशों के अनुसार, SSR के दौरान अवकाश या छुट्टी के दिनों में भी निर्वाचन संबंधित कार्य निर्बाध रूप से चलता रहेगा। जरूरत पड़ने पर इन कर्...

बलिया।वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय में देशभक्ति से ओतप्रोत समारोह।

उत्तर प्रदेश, बलिया
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय में देशभक्ति से ओतप्रोत समारोह।  बलिया।‘वंदे मातरम्’ ऐसा मंत्र है जो हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित करता है। वर्ष 2025 में जब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, पूरे देश में यह अवसर राष्ट्रभावना के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार, 7 नवम्बर 2025 को प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर भारत माता के प्रति निष्ठा और एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है जिसने स्वतंत्रता संग्राम के हर चरण में देश...

बलिया।उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

उत्तर प्रदेश, बलिया
उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संजीव सिंह बलिया।शिक्षा क्षेत्र नगरा में खंड शिक्षा अधिकारी नगरा राम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड नगरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई। विद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस अवसर पर कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्रों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की रक्षा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे सदैव देश की एकता और सुरक्षा के लिए समर्पित रहेंगे और जब भी देश को उनकी आवश्यकता होगी, अपने प्राणों की आहुति देने में भी पीछे नहीं हटेंगे।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कृष्णा देवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे...

बलिया।देव दीपावली पर भक्ति और प्रकाश से जगमगाया नगरा

उत्तर प्रदेश, बलिया
देव दीपावली पर भक्ति और प्रकाश से जगमगाया नगरा दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, काली माता मंदिर सहित शिवाला परिसर में जले 51,000 दीप, गूंजे जयकारे रामेश्वर प्रजापति छांगुर  नगरा (बलिया)।कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की शाम नगर क्षेत्र में देव दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, पुरानी दुर्गा मंदिर और काली माता मंदिर पर दीपों की झिलमिल रोशनी ने नगर को स्वर्गिक आभा से भर दिया। शाम ढलते ही मंदिरों और शिवाला परिसर में दीपों की लंबी कतारें प्रज्वलित की गईं। श्रद्धालुओं ने 51,000 दीप जलाकर नगर को जगमगा दिया। चारों ओर हर-हर महादेव, जय माता दी और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। पूजन-अर्चन और महाआरती का आयोजन पंडित मुन्ना पांडे जी के निर्देशन में वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। गंगा आरती, भजन-कीर्तन और झांकी कार्यक्र...