Tuesday, December 16

बलिया।देव दीपावली पर भक्ति और प्रकाश से जगमगाया नगरा

देव दीपावली पर भक्ति और प्रकाश से जगमगाया नगरा

दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, काली माता मंदिर सहित शिवाला परिसर में जले 51,000 दीप, गूंजे जयकारे

रामेश्वर प्रजापति छांगुर 

नगरा (बलिया)।कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की शाम नगर क्षेत्र में देव दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, पुरानी दुर्गा मंदिर और काली माता मंदिर पर दीपों की झिलमिल रोशनी ने नगर को स्वर्गिक आभा से भर दिया।

शाम ढलते ही मंदिरों और शिवाला परिसर में दीपों की लंबी कतारें प्रज्वलित की गईं। श्रद्धालुओं ने 51,000 दीप जलाकर नगर को जगमगा दिया। चारों ओर हर-हर महादेव, जय माता दी और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

पूजन-अर्चन और महाआरती का आयोजन पंडित मुन्ना पांडे जी के निर्देशन में वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। गंगा आरती, भजन-कीर्तन और झांकी कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। महिलाओं ने दीपदान करते हुए माता रानी से परिवार के सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर नगर के अनेक प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश सिंह, शैलेंद्र बहादुर सिंह राकेश, मनोज कुमार गुप्ता, अरविंद नारायण सिंह,शशि प्रकाश कुशवाहा, गुड्डू पांडे, रामायण ठाकुर, फतेह बहादुर सिंह, विद्याभूषण, अनूप कुमार चौहान हरे राम गुप्ता, मुरारी बरनवाल, सूर्य नारायण पांडे ,डीएन प्रसाद, डॉ आर एस वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दीपदान कर भगवान विष्णु, माता दुर्गा और बजरंगबली से समाज की समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।

मंदिरों और गलियों को फूलों एवं झालरों से सजाया गया था। दीपों की जगमगाहट से पूरा नगर आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा की देव दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय और शुभता का प्रतीक है, जो जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *