भदोही में साइबर ठगों का अंतरराष्ट्रीय गिरोह पकड़ा गया, 5 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा।
भदोही में साइबर ठगों का अंतरराष्ट्रीय गिरोह पकड़ा गया, 5 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा।
शरद बिंद/ भदोही।
भदोही पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 20 अक्टूबर को गोपीगंज बाजार ओवरब्रिज के पास से इन ठगों को धर दबोचा। इस गिरोह पर 100 से अधिक एनसीआरपी शिकायतें दर्ज हैं, और इन्होंने 700 से अधिक फर्जी बैंक खातों के जरिए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकुश सोनी (गैंग लीडर), कमलेश कुमार, शनि सिंह, अवधेश कुमार चौधरी उर्फ दीपू, राहुल पासी, शहजाद, और शोएब अंसारी शामिल हैं। इनके पास से 10 मोबाइल फोन (सैमसंग, रियलमी, ओप्पो, आईफोन), 10 डेबिट/क्रेडिट का...
