ग्रामीणों की आवाज को मजबूत बनाने की अनोखी पहल, विजय सम्राट यादव का जन जागरण अभियान।
शरद बिंद/भदोही।
जौनपुर और प्रयागराज जिलों की सीमाओं पर बसे ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। यहां के गरीब और अशिक्षित लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को दर्ज कराने में असमर्थ रहते हैं। नतीजतन, पुलिस प्रशासन पर भ्रष्टाचार, उदासीनता और अन्य गंभीर सवाल खड़े होते हैं। समाज में व्याप्त यह असंतोष दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है—जन सुनवाई पोर्टल। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लोगों को घर बैठे अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का माध्यम प्रदान करता है, जिससे पारदर्शिता बढ़ती है और न्याय की प्रक्रिया सरल हो जाती है। इसी पृष्ठभूमि में भदोही जिले के सरांयकंसराय गांव के युवा समाजसेवी विजय सम्राट यादव ने एक सराहनीय पहल की है। विजय जी, जो स्थानीय स्तर पर सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं, ने जन सुनवाई पोर्टल की पूरी जानकारी को सरल भाषा में लिखवाया और इसे ‘जन जागरण संदेश’ नाम से पोस्टरों के रूप में तैयार करवाया। इन पोस्टरों को गांवों के चौराहों, बाजारों और मुख्य मार्गों ,1. कोचिंग जरौना, जौनपुर ,2. मीरगंज बाजार, जौनपुर ,3. गोधना बाजार, जौनपुर,4. जंघई फाटक, जौनपुर,5. जंघई जक्शन स्टेशन,6. दुर्गागंज थाना, भदोही ,7. छंनौरा बाजार, भदोही ,8. सेवाश्रम इंटर कालेज, भदोही ,9. नेता नगर, सुरियावा, भदोही,10. अभियाँ बाजार, भदोही जैसी जगहों पर लगाया गया और ये अभियान अभी तेजी से और चलेगा ताकि हर ग्रामीण तक यह संदेश पहुंचे। पोस्टरों में पोर्टल का उपयोग कैसे करें, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और हेल्पलाइन नंबर जैसी विस्तृत जानकारी दी गई है। इससे न केवल पुलिसिया शिकायतें, बल्कि बिजली, पानी, राशन और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी आसान हो गया है। इस अभियान को सफल बनाने में मीडिया संस्थान, श्री.हरिबंश सिंह “हरिश” जी- “ह्यूमन टुडे”। श्री.परमेंद्र कमलाकर सिंह जी- “द वेस्टर्न ऑब्जर्व”। श्री. संजय राय जी – “ईशान टाईम्स”। श्री. विशाल सिंह जी -“पोलिस महानगर”। श्री. रंजीत यादव जी- “न्यूज ऑफ इंडिया”। श्री .प्रभुनाथ शुक्ला जी- ” डे समाचार”। श्री.वीरेश मिश्रा जी – ” देवभूमि मिरर”। श्री. अवनींद्र कुमार सिंह जी – “भदैनी मिरर”।श्री आर.बी सिंह यादव जी- “आज”अखबार। श्री. इंद्र यादव- स्वतंत्र लेखक जी। श्री. सुनील तिवारी जी- “स्वर्णिम प्रदेश”। श्री.हरिनाथ यादव जी और मानव अधिकार संगठन श्री .दानिश खान जी-” डीके फाउंडेशन व श्री.बाबुराम यादव जी-“नारायण डेरी” का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्थानीय स्वतंत्र पत्रकार श्री. शरदचंद्र बिंद जी,श्री अंकित सिंह जी ने जानकारी को प्रचारित किया तो वंही सहयोगी कार्यकर्ता श्री.रोहित यादव जी, श्री.रंजीत कनौजिया जी, श्री.प्रिंस यादव जी ने ग्रामीणों को जागरूक किया।विजय सम्राट यादव का कहना है कि “शिक्षा की कमी को तकनीक से दूर किया जा सकता है। यह पोर्टल गरीबों की आवाज बन सकता है, बशर्ते उन्हें इसका ज्ञान हो।” उनकी यह मुहिम न केवल स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी है, बल्कि यह अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रही है। यह पहल दर्शाती है कि कैसे एक व्यक्ति की छोटी सी कोशिश बड़े सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार के जन सुनवाई पोर्टल जैसे प्रयासों को जनता तक पहुंचाने से न केवल प्रशासनिक सुधार होंगे, बल्कि ग्रामीण भारत में डिजिटल सशक्तिकरण की नई कहानी लिखी जाएगी। ऐसे समाजसेवियों की बदौलत उम्मीद जगती है कि आने वाले दिनों में न्याय हर द्वार तक पहुंचेगा।

