सहरसा (बिहार) ।वैश्य समाज ने सीए सजल राज को किया सम्मानित, कहा- यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण

वैश्य समाज ने सीए सजल राज को किया सम्मानित, कहा- यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण

पहले ही प्रयास में सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया सहरसा का मान

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)

देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में शामिल चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल कर सहरसा जिले के युवा सजल राज ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है उनकी इस उपलब्धि पर रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के शर्मा चौक स्थित द ग्रीन प्लेनेट स्कूल में वैश्य समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया.इस दौरान वैश्य समाज के सुमित गुप्ता ने उन्हें पाग एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया.

कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का नतीजा

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महखड़ पंचायत निवासी पूर्व प्रभारी मुखिया केदार नाथ साह के पोते तथा शिक्षक संजय कुमार एवं गीता कुमारी के पुत्र सजल राज (23) ने अपने पहले ही प्रयास में सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है समारोह में वैश्य समाज के अनुमंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने सजल को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे अनुमंडल और वैश्य समाज के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सजल ने यह मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा.

सम्मान समारोह में सजल के माता-पिता एवं बहन को भी पाग-चादर देकर सम्मानित किया गया.उपस्थित लोगों ने परिवार की उपलब्धियों की भी सराहना की.

पहले प्रयास में मिली सफलता

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार सजल राज ने दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हुए कुल 315 अंक प्राप्त किए.सजल ने बताया कि उसने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत माइकल हाई स्कूल, पटना से प्राप्त की.इसके बाद उन्होंने दिल्ली की प्रतिष्ठित फर्म से आर्टिकलशिप कर व्यावसायिक प्रशिक्षण हासिल किया

उपलब्धियों से भरा है परिवार

सजल के पिता संजय कुमार खगड़िया जिले के एफजीएम प्लस-टू उच्च विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता गीता कुमारी सदर अस्पताल, बेगूसराय में कार्यरत हैं.उनकी बहन साक्षी राज ने वर्ष 2024 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वर्तमान में नालंदा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं.सम्मान समारोह में उपस्थित समाजसेवी कन्हैया गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता.सजल ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. उनकी सफलता पर पूरे क्षेत्र को गर्व है.मौके पर प्रदीप गुप्ता, शास्त्री गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, दीपक गुप्ता, पंकज गुप्ता, विक्की गुप्ता, आदित्य गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *