भदोही में “ऑपरेशन क्लीन 2.0” के तहत 186 वाहनों की नीलामी, 31.15 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त।
भदोही में “ऑपरेशन क्लीन 2.0” के तहत 186 वाहनों की नीलामी, 31.15 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त।
शरद बिंद/ भदोही। पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लीन 2.0” के अंतर्गत जनपद भदोही के थाना ऊंज क्षेत्र में स्थित नौधन यार्ड में विभिन्न मुकदमों, मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) से संबंधित और लावारिस स्थिति में खड़े 186 वाहनों की नीलामी विधिवत रूप से संपन्न हुई। इस नीलामी प्रक्रिया से कुल 31 लाख 15 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो राजकीय कोषागार में जमा किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में यह नीलामी कार्यवाही 15 सितंबर 2025 को आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया में उप जिला मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर और अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त कमेटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नीलामी ...









