भदोही।राजकीय बालिका हाईकूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन, बच्चों ने प्रफुल्लित मन से किया प्रतिभाग
राजकीय बालिका हाईकूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन, बच्चों ने प्रफुल्लित मन से किया प्रतिभाग
शरद बिंद
दुर्गागंज/भदोही। राजकीय बालिका हाईकूल कुढ़वा अभोली में प्रधानाध्यापिका डॉ चन्दना मुखर्जी के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनाथ पाण्डेय ( राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक) रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा बिना सब अधूरा है, और हर बच्चा ये ठान ले कि हर रोज कुछ न कुछ नया जरूर सीखना है, इसी से अपना आने वाला कल सुनहरा होगा। इस कार्यक्रम में बच्चों ने तरह तरह के संगीत और नाटक भी प्रस्तुत किए, और राष्ट्र भक्ति गीत पर नृत्य भी किया। बच्चों को शील्ड आदि देकर सम्मानित भी किया गया।गांव में बने इस नए विद्यालय में पहली बार इस प्रकार का कार्यक्रम हुआ तो ग्रामीणों ने भी पहुंच कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके अंकित पाल, विकास श...
