Monday, December 22

भदोही।भाजपा में शिष्टाचार कम, भ्रष्टाचार ज्यादा : सपा का तीखा हमला

भाजपा में शिष्टाचार कम, भ्रष्टाचार ज्यादा : सपा का तीखा हमला

 भदोही ।राजनारायण यादव

 सुरियावां ब्लाक के बरमोहनी में चकगोसाई गांव में बुधवार के देर शाम तके चली सपा की पी डी ए की बैठक में समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए आज विधानसभा क्षेत्र भदोही के बरमोहनी के चकगोसाई गांव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत चौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सपा नेताओं ने भाजपा को जमकर निशाना बनाया और पार्टी कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं को जोड़ने की अपील की।

मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद सपा विधायक जाहिद बेग ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं, छात्रों, नौजवानों, किसानों और मजदूरों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। विधायक ने कहा, “भाजपा में शिष्टाचार कम और भ्रष्टाचार ज्यादा है। यह सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है और केवल सत्ता के दुरुपयोग में लगी हुई है।”

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर फॉर्म-6 उपलब्ध हो चुका है और सभी नेता-कार्यकर्ता अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जोड़कर समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करें। यादव ने कहा कि आगामी चुनावों में सपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है।

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता ई राहुल यादव व संचालन जटा शंकर मौर्य ने किया जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मधुबाला पासी शोभनाथ यादव एडोकेट हीरामणि यादव रविनाथ यादव हृदय नारायण प्रजापति धर्मेंद्र मिश्र कमंडल यादव डॉ दयाराम यादव रमाकांत यादव पन्नालाल यादव राम जस यादव काशीनाथ पाल अली शेर दीपनारायण भारती सन्तोष यादव मंटू सिंह जाबेद खान सहित कई नेता मौजूद रहे।

बैठक में अंकिता सिंह को माल्यार्पण करके पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।कार्यक्रम में पीडीए रणनीति के तहत पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट करने पर विशेष बल दिया गया।सपा नेताओं का मानना है कि भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी ही विकल्प बनकर उभरेगी। इस तरह की पंचायत चौपालों के माध्यम से पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पैठ मजबूत करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *