खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम खम
आजमगढ़ । श्री शंकर जी दुर्गा जी महाविद्यालय खरचलपुर के प्रांगण में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग माननीय विधायक खेल स्पर्धा के तहत गुरुवार को दो दिवसीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। खेल का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव ने किया । उन्होंने ने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है और खेल से भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। माननीय विधायक खेल स्पर्धा के एक अच्छा प्लेटफार्म ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों के लिए है ।जिसके माध्यम से ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। जिसके माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिभा करने का मौका मिल सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी तहबरपुर भारत शुभम साहू द्वारा किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा बताया कि एथलेटिक्स वॉलीबॉल कबड्डी व जूडो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है और 19 दिसंबर को फुटबॉल कुश्ती भारत तोलन और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
खेल प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में अंकित यादव प्रथम स्थान सोनू सोनकर द्वितीय स्थान और चंदन प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में आंचल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में मोहम्मद सलमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया बालिका जूनियर 100 मीटर में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल सीनियर वर्ग में मदशिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सब जूनियर महिला में भी मदशिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रानी की सराय,व मिर्जापुर विकास खण्ड के खिलाड़ियों प्रतिभाग किया।
इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार मौर्य , रोहित यादव विवेक यादव एवं पीआरडी के जवान उपस्थित रहे।























