ढका उधरनपुर में अवैध मिट्टी खनन परिवहन करते हुए दो जेसीबी और दो डंफर को सीज किया गया : अपर जिलाधिकारी बिo राo
शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव
जनपद के ढका उधरनपुर में में कोहरे और ठंड का फायदा उठाते हुए अवैध खनन करने वाले अवैध मिट्टी खनन कार्य कर रहे थे, तभी अपर जिलाधिकारी बिo राo को सूचना प्राप्त हुई तत्काल अपने साथ दिनेश आर्या जिला खनन अधिकारी, विशेष कुमार चौकी इंचार्ज और पी टी ओ परिवहन के साथ पहुंचकर मौके पर पहुंचकर दो डंपर और दो जेसीबी को पकड़कर चौकी नागरिया मोड़ पर लाकर सीज कर दिया गया। वहीं परिवहन की धाराओं और खनन की धाराओं के साथ कार्यवाही किया गया। 
अरविन्द अपर जिलाधिकारी बिo राo ने बताया कि आज रात्रि 12 बजे में दो ट्रक सर्वेश सिंह ARTO के साथ RC मिशन थाना में सीज किया गया, इसमें मोरम लदी थी जो उत्तराखंड से बाया बरेली मोड़ तक पहुंची थी, ।
वही शाहबाजनगर में जिला खनन के साथ एक ट्राली पकड़ा गया, अवैध मिट्टी खनन करने वाला कोहरे का फायदा उठाते ट्राली को छोड़कर भाग गया जिसको चौकी नागरिया पुलिस को बुलाकर ट्रॉली को टोचन करके चौकी पर खड़ा किया गया। तथा सीज किया गया ।
























