Sunday, February 15

शाहजहाँपुर।मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत जनपदभर में एक साथ विशेष अभियान—महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सघन चेकिंग, भ्रमण एवं जागरूकता।

 शाहजहाँपुर।मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत जनपदभर में एक साथ विशेष अभियान—महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सघन चेकिंग, भ्रमण एवं जागरूकता।

शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं । जिसके तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ कन्या विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के बाहर नियमित भ्रमण, निगरानी एवं चेकिंग की जाती है, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।

इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष अभियान संचालित किया गया । अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में कन्या/बालिका विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के बाहर सघन चेकिंग एवं भ्रमण किया गया, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं के भीतर सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो तथा असामाजिक तत्वों के मन में भय व्याप्त हो । यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में भी संचालित किया गया ।

अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं विद्यालयों में जाकर बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया, उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जागरूकता संदेश प्रदान किए गए । साथ ही विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानदारों/व्यवसायियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा विद्यालय परिसर के आसपास शांति एवं अनुशासन बनाए रखें ।

चेकिंग के दौरान कुछ थानों में विद्यालयों के आसपास से ठेले/अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए, जिन पर असामाजिक तत्वों का अनावश्यक जमावड़ा रहता था। इस कार्यवाही से छात्राओं में विश्वास की भावना बढ़ी है तथा भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित हुआ है।यह संपूर्ण अभियान श पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *