Sunday, February 15

भदोही।कड़ाके ठंड में ग्राम प्रधान श्याम यादव ने गरीबों को बाटा कंबल

कड़ाके ठंड में ग्राम प्रधान श्याम यादव ने गरीबों को बाटा कंबल

भदोही /राजनारायण यादव

जनपद भदोही के सुरियावा विकासखंड के ग्राम पंचायत चकभवानीदास बलभद्रपुर में मंगलवार को ग्राम प्रधान श्याम यादव ने कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कराया। इस दौरान गांव के 100 गरीब, असहाय, निराश्रित, दिव्यांगजनों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत में दिनेश बनवासी,राजू बनवासी, जलेबा देवी,चिरौंजी बनवासी, लखन बनवासी समेत 100 लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए कम्बल मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान ग्राम प्रधान श्याम यादव ने ने कहा कि असहायों, गरीबों व निराश्रित को ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण कराया जा रहा है।

यहां तक की ग्राम प्रधान श्याम यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है। इस मौके पर रामचरित्र यादव, समरनाथ यादव, पंधारी यादव , लल्ले यादव ,जोखन यादव ,दया यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *