Thursday, February 19

उत्तर प्रदेश

आजमगढ।नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्त के साथ स्थाई रूप से एजेंसियां होंगी प्रतिबंधित – अग्निशमन अधिकारी

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्त के साथ स्थाई रूप से एजेंसियां होंगी प्रतिबंधित – अग्निशमन अधिकारी सुरक्षा और इज ऑफ डूइंग बिज़नेस को बढ़ावा देने के क्रम दिशा निर्देश जारी आजमगढ़।उपेन्द्र कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनमानस की सुरक्षा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने हेतु उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा नियमावली-2024 के अंतर्गत महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए है। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब भवनों में अग्नि निवारण और जीवन सुरक्षा उपायों की स्थापना एवं रखरखाव के लिए "क्वालिफाइड एजेंसी" की नियुक्ति और उनके कार्यक्षेत्र का निर्धारण कर दिया गया है। बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यतः *एजेंसियों का वर्गीकरण:* कार्यक्षमता और योग्यता के आधार पर एजेंसियों को तीन श्रेणियों में बांटा ...

बदायूँ।उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश, बदायूं
उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन बदायूँ।युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत माननीय विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा बिल्सी का आयोजन सब जूनियर,जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बालक तथा बालिका श्रेणी में महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान उझानी में आयोजित किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक बिल्सी  हरीश शाक्य तथा विशिष्ट अतिथि  शारदेंदु पाठक एमएलसी प्रतिनिधि एवं  विमल कृष्ण अग्रवाल पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  ब्लॉक प्रमुख उझानी  शिशुपाल शाक्य जी, निवर्तमान अध्यक्ष श्री अखिल अग्रवाल ,अध्यक्ष क्रय विक्रय समिति  कृष्ण चंद शर्मा जी, नगर महामंत्री भाजपा  मदन मोहन सिंह लोधी जी ,नगर उपाध्यक्ष भाजपा  विवेक राष्ट्रवादी जी ,नगर मंत्री भाजपा  गोविंद छपरा जी , रवि तोमर सभासद  प्रेमचंद...

बदायूँ।राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी समस्याएं

उत्तर प्रदेश, बदायूं
राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी समस्याएं बदायूँ ।  उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या की अवनी सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई तथा ब्लॉक जगत में जागरुकता चौपाल का आयोजन पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, बलात्कार से सम्बन्धित सहित कुल 04 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुये। जिसमें  सदस्या द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये।  सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्ता परक व समयबद्ध निस...

महराजगंज /जौनपुर ।राष्ट्र हित में सनातन धर्म पर बौद्धिक संवाद का होगा कार्यक्रम 

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
राष्ट्र हित में सनातन धर्म पर बौद्धिक संवाद का होगा कार्यक्रम  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति का हो रहा आगमन  महराजगंज /जौनपुर  क्षेत्र के हमारे गांव में ठाकुर आर पी सिंह दुर्गावंश राष्ट्रीय अध्यक्ष अखंड राजपूताना सेवासंघ के तत्वाधान में राष्ट्र हित में सनातन धर्म पर बौद्धिक संवाद कार्यक्रम 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को समय दोपहर 12:30 बजे सुनिश्चित हुआ है जिसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देते हुए बताया कि राष्ट्र के लिए बौद्धिक संवाद बहुत जरूरी है यह राष्ट्र के विकास और समस्याओं के समाधान की कुंजी है, जो खुली सोच, तर्क-वितर्क और रचनात्मक आलोचना को बढ़ावा देता है, जिससे नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग होते हैं, सरकार और जनता के बीच समझ बढ़ती है, और देश की विविधता में एकता को मजबूत करते हुए समृद्धि और विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त होता है, जिसमें हर नागरिक को 'विश्व ब...

शाहजहांपुर।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव  जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की समस्याओं को सुना गया। बैठक में कृषि वैज्ञानिक केंद्र से आए डॉ० एन पी गुप्ता ने किसानों को तकनीकी खेती करने के लिए विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एआरको-ऑपरेटिव ने जनपद में यूरिया की उपलब्धता के संबंध में किसानों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है किसानों को कोई समस्या नहीं होगी। किसानों द्वारा बताया गया कि मकसूदापुर चीनी मिल द्वारा गन्ने का भुगतान समय से नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि 31 दिसंबर तक शतप्रतिशत किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं हुआ तो चीनी मिल का संचालन रोक दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला ...

जौनपुर में शीतलहर के चलते स्कूलों का समय बदला

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
जौनपुर में शीतलहर के चलते स्कूलों का समय बदला जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय, मदरसा एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों का शिक्षण कार्य अब प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संचालित किया जाएगा। पूर्व में विद्यालयों का समय प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय वर्तमान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखत...

शाहजहांपुर।बिस्मिल सभागार कलेक्ट्रेट में मनाया गया पेंशनर्स दिवस

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
बिस्मिल सभागार कलेक्ट्रेट में मनाया गया पेंशनर्स दिवस 100 वर्ष पूर्ण कर चुके वेद शर्मा पेंशनर्स को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित शाहजहांपुर । योगेंद्र यादव जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 17वां पेंशनर्स दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने 100 वर्ष पूर्ण कर चुके वेद शर्मा पेंशनर्स को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पेंशनर्स दिवस में पेंशनर्स द्वारा विभिन्न प्रकार के समस्याएं बताई गई। इस अवसर पर पेंशनर्स ने अपनी अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी समस्याएं उठाई गई हैं उनका प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं के लिए तिमाही ब...

जौनपुर।इक्कीसवीं सदी में भारतीय युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों की भरमार: डॉ. शक्ति सिंह

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
इक्कीसवीं सदी में भारतीय युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों की भरमार: डॉ. शक्ति सिंह जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग एवं केमिकल कम्युनिकेशन सोसाइटी के द्वारा उच्च शिक्षा में वैश्विक अवसर विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता फोंटेरा कोऑपरेटिव लिमिटेड, न्यूज़ीलैंड के प्रॉडक्ट इंटीग्रेशन मैनेजर डॉ. शक्ति सिंह ने कहा कि इक्कीसवीं सदी में भारत के युवाओं के लिए दुनिया भर में अवसर की भरमार है। आज वैश्विक स्तर पर चिकित्सा, कृषि, फार्मा उद्योग आदि के क्षेत्र में नई संभावनाएं उभरी है। डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को फार्मा उद्योग में उपलब्ध अवसर एवं चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि विद्यार्थियों...

जौनपुर।बदलापुर में चार सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम।

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
बदलापुर में चार सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम। जौनपुर।बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नवनिर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब जल्द ही इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होगा। पहले कार्य के तहत पूरालाल–गद्दोपुर–बैहारी होते हुए बक्शा–लोहिंदा–बंधवा संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। 9.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 16 करोड़ 63 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। दूसरी सड़क सिंगरामऊ–लालगंज–गौरामाफी संपर्क मार्ग है। 6.20 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 11 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क बनने से बाजार और ग्रामीण इलाकों को जोड़ने में आसानी होगी। तीसरे कार्य में लमहन पाल बस्ती संपर्क मार्ग का नवनिर्माण किया जाएग...

शाहजहाँपुर। जनपद की  कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 1.059 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ किया गया गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
 जनपद की  कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 1.059 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ किया गया गिरफ्तार। शाहजहांपुर । योगेंद्र यादव  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श पुलिस अधीक्षक नगर  के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर  के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त छोटे उर्फ सुलेमान पुत्र अब्दुल सलाम, निवासी मोहल्ला किला, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र लगभग 25 वर्ष को कान्हा गौशाला के आगे, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर से समय 21:02 बजे, 01 बंडल में कुल 1.059 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 493/25, धारा 8...