Sunday, December 21

महराजगंज /जौनपुर ।राष्ट्र हित में सनातन धर्म पर बौद्धिक संवाद का होगा कार्यक्रम 

राष्ट्र हित में सनातन धर्म पर बौद्धिक संवाद का होगा कार्यक्रम 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति का हो रहा आगमन 

महराजगंज /जौनपुर 

क्षेत्र के हमारे गांव में ठाकुर आर पी सिंह दुर्गावंश राष्ट्रीय अध्यक्ष अखंड राजपूताना सेवासंघ के तत्वाधान में राष्ट्र हित में सनातन धर्म पर बौद्धिक संवाद कार्यक्रम 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को समय दोपहर 12:30 बजे सुनिश्चित हुआ है जिसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देते हुए बताया कि राष्ट्र के लिए बौद्धिक संवाद बहुत जरूरी है यह राष्ट्र के विकास और समस्याओं के समाधान की कुंजी है, जो खुली सोच, तर्क-वितर्क और रचनात्मक आलोचना को बढ़ावा देता है, जिससे नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग होते हैं, सरकार और जनता के बीच समझ बढ़ती है, और देश की विविधता में एकता को मजबूत करते हुए समृद्धि और विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त होता है, जिसमें हर नागरिक को ‘विश्व बंधुत्व’ की भावना के साथ भाग लेना चाहिए। वही यह जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया जाएगा यह सारा कार्यक्रम हमारे निज निवास पर संपन्न होगा जहां अखंड राजपूताना सेवा संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष महराजगंज अशोक कुमार सिंह, सत्यनारायण सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, सरनाम सिंह, प्रदीप सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, सत्यम सिंह, राहुल सिंह, रिशु सिंह सोलंकी, महेंद्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह व संजय सिंह तथा संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहेंगे वहीं अंत में सभी क्षेत्रवासियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम सफल बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *