बदायूँ।जनरल भौतिक स्टाम्प पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

जनरल भौतिक स्टाम्प पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

बदायूं। जनपद के लोगों और स्टाम्प विक्रेताओं के लिए राहत की खबर है। कोषागार बदायूं में ₹50, ₹100, ₹500, ₹1000 और ₹5000 मूल्यवर्ग के जनरल भौतिक स्टाम्प पर्याप्त मात्रा में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जनसाधारण एवं जनपद के सभी स्टाम्प वेंडरों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्टाम्प क्रय किए जा सकते हैं। इसके लिए संबंधित धनराशि का चालान के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा करना होगा।

धनराशि जमा करने के बाद कोषागार बदायूं के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक मूल्यवर्ग के भौतिक स्टाम्प प्राप्त किए जा सकेंगे। विभाग ने लोगों और स्टाम्प विक्रेताओं से इस सुविधा का नियमानुसार लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *