बलिया।नगरा के ब्राह्मणपुरा में शिव मंदिर निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

नगरा के ब्राह्मणपुरा में शिव मंदिर निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

संजीव सिंह बलिया/नगरा। नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर 14 स्थित ब्राह्मणपुरा में शिव मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को प्राइमरी पाठशाला परिसर में विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कराया गया। समाजसेवी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समरजीत बहादुर सिंह की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न हुआ।
मुख्य यजमान डॉ. समरजीत बहादुर सिंह और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने वैदिक रीति से भूमि की पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण स्थल पर ईंट रखी और नारियल फोड़ा। इस अवसर पर वार्ड तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूजन के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
डॉ. समरजीत बहादुर सिंह ने कहा कि मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और धार्मिक चेतना का केंद्र होता है। ग्रामीणों के सहयोग से जल्द ही भव्य शिव मंदिर का निर्माण पूरा कराया जाएगा।
भूमि पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में संजय पांडेय, पुरोहित जनमेजय पांडेय, जगतनारायण पांडेय, योगेंद्र पांडेय, प्रमोद पांडेय, प्रदीप पांडेय, सुशील पांडेय, अमन पांडेय, शेषनाथ पांडेय, निर्मला पांडेय, वकील पांडेय, चंदन पांडेय, श्रीभगवान पांडेय, कमलेश पांडेय, जनार्दन पांडेय, प्यारे लाल पांडेय, गोपाल पांडेय, बलवंत पांडेय, मुख्तार पांडेय, मुनीब पांडेय, उदित पांडेय और वीर बहादुर पांडेय सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *