भदोही।मतेथू की रामलीला में रावण दहन बृहस्पतिवार को , जबरदस्त उत्साह
मतेथू की रामलीला में रावण दहन बृहस्पतिवार को , जबरदस्त उत्साह
बृहस्पतिवार को विजय-दशमी और शुक्रवार को भरत मिलाप मेले का आयोजन
शरद बिंद/भदोही।
भदोही,दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के मतेथू गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर जय बजरंग रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के आठवें दिन बुधवार को विभीषण-शरणागति,अंगद-रावण संवाद, कुंभकरण वध, मेघनाथ वध और अहिरावण वध का मंचन किया गया।
लंका युद्ध की तैयारियों के बीच रावण के छोटे भाई विभीषण ने बार-बार उसे श्रीराम से युद्ध न करने और माता सीता को लौटा देने की सलाह दी, लेकिन रावण अपने अहंकार और क्रोध में किसी की बात मानने को तैयार न हुआ। अपमानित होकर विभीषण ने रावण का साथ छोड़ प्रभु श्रीराम की शरण में जाने का निश्चय किया। आकाश मार्ग से समुद्र तट पर उतरकर जब विभीषण ने श्रीराम की शरण मांगी तो वानर सेना में संदेह उत्पन्न हुआ कि कहीं वह रावण का जासूस न हो।...
