हत्याकांड के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, थाना चौक का घेराव कर किया प्रदर्शन
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेसरा गांव पुरानी रंजिश को लेकर बासा पर सो रहे एक किसान की बेरहमी से पीटपीट कर हत्या कर दी।
बताया जाता है कि उटेसरा वार्ड नंबर 3 निवासी 55 वर्षीय सत्रुधन यादव बहुअरवा – गोरियारी – सिमरी बख्तियारपुर सैनीटोला मुख्य मार्ग के चिमनी के समीप बहुअरवा गांव के पास सड़क किनारे अपने बासा पर सो रहे किसान सत्रुधन यादव को उनके परोसी द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की देर रात पिटपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलखुआ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही किसान की मौत हो गई। वही मृतक के परिजन व अन्य ने बताया कि बासा के पास मंगलवार की रात मृतक किसान के परोसी एक युवक के साथ मारपीट कर रहा था, इस बीच किसान सत्रुधन यादव द्वारा बीच बचाव करने नहीं गया तो पूर्व के रंजिश को लेकर किसान सत्रुधन यादव की जमकर पिटाई कर फरार हो गया। 
आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन…..
उटेसरा गांव में किसान शत्रुघन यादव की हत्या के विरोध में बुधवार सुबह परिजन एवं ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सलखुआ ब्लॉक व थाना चौक का घेराव कर दो घंटा तक जाम कर प्रदर्शन किया और सभी नामजद आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। वही आक्रोशित लोगों ने थाना का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले से दंगा निरोधी टीम एवं अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया तथा निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि मृतक के परिजनों के फर्दबयान के आधार पर नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। इनमें से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
मौके पर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर, बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ पुष्पांजलि कुमारी, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस बल मौजूद रही। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहा तथा एहतियातन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई।
























