सहरसा रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई एफ. एस. एल. टीम ने जुटाए अहम सबूत, देह व्यापार में संलिप्त मकान सील

सहरसा रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई एफ. एस. एल. टीम ने जुटाए अहम सबूत, देह व्यापार में संलिप्त मकान सील

15 लड़कियां रेस्क्यू, नाबालिगों को जबरन धंधे में धकेलने की आशंका

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) 

सहरसा जिला मुख्यालय में देह व्यापार के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन के दक्षिण भारतीय नगर स्थित वार्ड संख्या 35 के रेड लाइट एरिया में गुरुवार को फॉरेंसिक साइंस लैब

एफ. एस. एल. टीम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद देह व्यापार में संलिप्त कई मकानों को सील कर दिया गया।

इससे पहले बुधवार देर रात छापेमारी कर पुलिस ने 15 लड़कियों को रेस्क्यू किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाहर से लाई गई नाबालिग लड़कियों और युवतियों को जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था।

सोशल मीडिया शिकायत के बाद हुई कार्रवाई…….

मामले को लेकर राकेश नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस और सहरसा जिलाधिकारी को टैग कर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।

गुरुवार को एफ. एस. एल. टीम ने जुटाए पुख्ता सबूत…… 

बुधवार रात अंधेरा होने के कारण सभी साक्ष्य एकत्र नहीं किए जा सके थे। इसके बाद गुरुवार को एफ. एस. एल. टीम ने मौके पर पहुंचकर कई मकानों और कमरों की गहन जांच की। इस दौरान इस्तेमाल किए गए कंडोम, बेडशीट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। कई बेडशीट पर वीर्य के दाग भी पाए गए, जिससे देह व्यापार के संगठित संचालन की पुष्टि हुई है।

तीन कमरों में चल रहा था देह व्यापार…..

डीएसपी ने बताया कि विनोद नट नामक व्यक्ति के मकान में तीन अलग-अलग कमरे बनाए गए थे, जहां देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। ऐसे सभी कमरों को फिलहाल सील कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

HIV संक्रमण का भी खुलासा….. 

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि दिसंबर माह में एक एनजीओ द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान इलाके की चार महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव पाई गई थीं। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर चिंता और गहरा गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि देह व्यापार और मानव तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *