
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए मुरादाबाद में कारोबारी के घर में लूट करने वाले दो बदमाश पैरों में लगी गोली दो फरार
मुजीब खान
मुरादाबाद / जनपद के थाना कटघर क्षेत्र के पंडित नगला में तीन दिन पहले रियल स्टेट कारोबारी शमशुर रहमान के घर हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ चढ़ गई पुलिस ने बदमाशो के पास से तीन लाख 70 हजार रुपये और लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की है। घायल बदमाशों की पहचान शकीबुल उर्फ साकिबुल पुत्र बाबू और वारिस उर्फ चुल्ली पुत्र असलम, निवासी पंडित नगला के रूप में हुई है। फरार बदमाशों की पहचान विशाल और उवैस के रूप में हुई है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। बदमाशों ने तीन दिन पहले एक रियल स्टेट कारोबारी के घर लूट की थी।
कारोबारी के घर में घटना को अंजाम बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नकाबपोश बदमाशो ने छत के रास्ते घुस कर दिया था बदमाशों ने अलमारी में रखी करीब 15 लाख रुपये की नकदी और 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए। इसके बाद कारोबारी को टॉयलेट में बंद कर फरार हो गए। काफी देर तक कारोबारी ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन आवाज उनकी पत्नी तक नहीं पहुंच सकी। सुबह लगभग 10 बजे बेटी मिद्धत के घर आने पर दरवाजा खोला गया और फिर कारोबारी को बंधन मुक्त कराया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कटघर पुलिस ने कारोबारी की तहरीर के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक पर आते दो युवकों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शकीबुल और वारिस के पैरों में गोली मारकर उन्हें घायल कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि दो बदमाश पुलिस के हाथ लग चुके शेष दो फरार बदमाशो की तलाश में दबिश दी जा रही है ।
























