बदायूँ।उझानी पुलिस ने 500 ग्राम अफीम के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

उझानी पुलिस ने 500 ग्राम अफीम के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मिहोना गांव के रास्ते कोल्ड स्टोर के पास हुई कार्रवाई, एक मोटरसाइकिल भी बरामद

सत्य रथ | बदायूं

जनपद बदायूं में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को 500 ग्राम अफीम और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मिहोना गांव के रास्ते पर स्थित कोल्ड स्टोर के पास से तीन आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव पुत्र रामखिलाड़ी और सरवेन्द्र पुत्र रामखिलाड़ी, निवासी ग्राम मिहोना, थाना उझानी, तथा अबरार पुत्र अन्सार, निवासी मानकपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।

500 ग्राम अफीम और मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UP24BS 2877 बताया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेशपाल सिंह, थाना उझानी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *