बदायूँ।अलापुर पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अलापुर पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बदायूं। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलापुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को थाना अलापुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुनेन्द्र पुत्र कृपाल निवासी ग्राम रमनगला, थाना अलापुर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UP24AS9096 है।

थानाध्यक्ष सनी चौधरी एवं थाना अलापुर पुलिस टीम ने बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धारा की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *