चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार
सत्य रथ।बदायूं
जनपद के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रशांत पाल पुत्र नन्हेपाल निवासी ग्राम कंडेला, थाना मूसाझाग, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मधुबन कॉलोनी निवासी आशीष पुत्र किशन चंद्र सिंह ने अपने मित्र वैभव कुमार पुत्र चंद्रप्रकाश गुप्ता निवासी ब्रह्मपुर के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दी। आरोप है कि प्रशांत पाल बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ले जा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UP24AF-7416 है।
शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
























