बदायूँ।पीईटी परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

पीईटी परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सत्य रथ | बदायूं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार, 25 अक्टूबर को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।
प्रशासन एवं पुलिस की ओर से परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *